फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Demonstration to employees regarding 30-point demands including old pension

MP News: पुरानी पेंशन समेत 30 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, 2023 में बड़े आंदोलन की चेतावनी

Fri, 07 Oct 2022 09:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 07 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कर्मचारी संघों ने पुरानी पेंशन समेत 30 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। कर्मचारी संघों ने मांगें नहीं मानने पर 2023 में बड़े आंदोलन की धमकी दी है।  

विज्ञापन
MP News Demonstration to employees regarding 30-point demands including old pension
भोपाल में कर्मचारियों ने 30 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कर्मचारियों ने भी राज्य सरकार पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने के मुद्दे पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर एक बजे भोजन अवकाश के दौरान सतपुड़ा भवन भोपाल पर दीपावली से पहले प्रदेश कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता व दस प्रतिशत महंगाई राहत के आदेश जारी करने के लिए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के सचिव उमा शंकर तिवारी ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगोंं को शीघ्र हल न किया तो जनवरी 2023 में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में संघ के संरक्षक एलएन कैलासिया, प्रांतीय अध्यक्ष अतुल मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष एसएस रजक, विजय रघुवंशी, भोपाल जिला अध्यक्ष मोहन अय्यर प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी, स्टेनोग्राफर संघ के अध्यक्ष मधुसूदन मेवाड़ा द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर संबोधित किया।
विज्ञापन

 
कर्मचारियों की यह हैं मांगे 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जल्द से जल्द महंगाई राहत का आदेश जारी किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सीपीसीटी की परीक्षा समाप्त की जाए। पदोन्नति पर लगी रोक हटाई जाए। पेंशन के लिए अधिवार्षिक आयु 25 वर्ष तथा रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती में संविदा व स्थायी कर्मियों को पहले नियमित करने सहित लिपिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने परामर्श दात्री समिति की बैठकें शुरू की जाए। वृत्ति कर समाप्त किया जाए। नवनियुक्त कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पूर्व की भांति दो वर्ष की जाए। सहायक शिक्षकों को तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान 4200 के स्थान पर 5400 दिया जाए। इसी तरह अन्य मांगे की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed