फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Death of a person who came for treatment in Satna district hospital

MP News: सतना जिला अस्पताल में इलाज कराने आए व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 08 Jan 2023 11:55 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 08 Jan 2023 11:55 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने ठंड लगने से व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताए हैं।

विज्ञापन
MP News Death of a person who came for treatment in Satna district hospital
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले में सर्दी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आलम यह है कि हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं। वहीं, कई जगह पर भीषण ठंड जानलेवा होने लगी है। शहर में कड़कड़ाती ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए युवक की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि सर्दी लगने से मौत हुई है।

विज्ञापन


मामला कोलगवां थाना इलाके का है। कैमा निवासी देवीदीन चौधरी (37) के परिजनों ने ऑटो से जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाए हुए थे। अस्पताल पहुंचने पर ऑटो से उतरते समय पैर फिसल गया उसकी मौत हो गई। मृतक देवीदीन चौधरी के जीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले खांसी आई थी। घर में चल फिर रहे थे, उसी का इलाज कराने के लिए ऑटो से परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मृतक ऑटो में अपने से बैठा था और चल फिर रहा था अच्छी हालत में था।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर जैसे ही ऑटो से उतरने लगा तो गिर पड़ा गिरने से कोई चोटें नहीं थी। लेकिन अचानक संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई, परिजनों ने डॉक्टरों के पास ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, परिजनों ने ठंड की वजह से मौत होने की वजह बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed