फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Deadly attack on youths sleeping at home late night in Chhindwara

MP News: छिंदवाड़ा में देर रात घर पर सो रहे युवकों पर जानलेवा हमला, सुबह की सैर करने वालों ने दी पुलिस को सूचन

Fri, 12 Aug 2022 07:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Aug 2022 07:27 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में सो रहे तीन युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। तीनों की हालत गंभीर है। सुबह की सैर करने वालों ने उन्हें देखा और अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
MP News: Deadly attack on youths sleeping at home late night in Chhindwara
छिंदवाड़ा में अज्ञात बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोयलांचल के उमरेठ थाना अंतर्गत ग्राम पांढरापानी में गुरुवार की देर रात घर में सो रहे तीन युवकों पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। अज्ञात हमलावरों ने सो रहे तीनों युवकों के सिर व चेहरे पर कई वार किए जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार सुबह घूमने निकले लोगों ने तीनों युवकों को बेहोश अवस्था में पाया और पुलिस को सूचना दी थी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को परासिया अस्पताल पहुंचाया था, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उमरेठ के ग्राम पांढरापानी में खेत में पवन यदुवंशी का मकान का काम चल रहा था। शुक्रवार रात में निर्माणाधीन मकान में पवन यदुवंशी, विशाल यदुवंशी तथा बादल उईके घर पर सो रहे थे। रात में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला करते हुए चेहरे तथा सिर पर कई वार किए। हमलावरों ने जब तक हमला किया जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। रात भर बेहोश रहे। तीनों युवकों को सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। निर्माणाधीन मकान में चारों तरफ खून फैला हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को परासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। परासिया एसडीओपी अनिल शुक्ला इस घटना की खबर लगते ही घायलों का बयान लेने जिला अस्पताल पहुंचे थे। तीनों युवकों की हालत गंभीर बनी हु्ई है। जिला अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार तीनों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं है। उमरेठ पुलिस ने जांच शुरु कर दी है तथा कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किन कारणों से इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस जल्द आरोपितों को पकड़ने की बात भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed