फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Cruise capsizes in Jabalpur's Bargi Dam due to bad weather, five feared drowned

MP News: खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबा, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

Thu, 30 Apr 2026 07:18 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Dinesh Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 07:18 PM IST
सार

जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां चल रहा क्रूज डूब गया है। अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। चार के शव निकाले जा चुके हैं। बता दें कि गुरुवार शाम को तेज आंधी चल रही थी, इसी की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
MP News: Cruise capsizes in Jabalpur's Bargi Dam due to bad weather, five feared drowned
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूब गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 35 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 15 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं 10 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। विभाग की जानकारी के मुताबिक, बरगी बांध में क्रूज में कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग के द्वारा संचालित क्रूज में 35 से अधिक लोग सवार थे। ये लोग क्रूज का लुत्फ ले रहे थे, तभी मौसम बदल गया। शाम करीब 6 बजे तेज आंधी से क्रूज का नियंत्रण बिगड़ गया और वो डूबने लगा। लोगों की चीख-पुकार मच गई। लोग डूबने लगे। जो लोग तैरना जानते थे, वे तैरते हुए मदद मांग रहे थे। खबर मिलते ही मदद के लिए एक वोट भेजी गई। उसमें 15 लोगों को तुरंत बचा लिया गया। बचाव दल ने चार शव बरामद कर लिए हैं, उनकी शिनाख्ति के प्रयास जारी हैं। वहीं 10 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीएसपी बरगी जबलपुर अंजुल अयंक मिश्रा ने चार शव निकाले जाने की पुष्टि की है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, खोज और बचाव अभियान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की जानकारी 

क्र. नाम पिता/पति का नाम उम्र लिंग टिप्पणी
1 नीतू सोनी कृष्णा सोनी 43 महिला
2 सोभाग्यम अलागन परिमल अलागन 42 महिला
3 मधु मसी ज्यूलियस मसी 62 महिला दिल्ली
4 काकुलाझी कामराज 38 महिला खमरिया





29 टिकट किए थे जारी
पर्यटन विभाग निगम के अधिकारी संजय मल्होत्रा ने बताया कि 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। सभी यात्रियों को लाइफ सेविंग जैकेट दिए गए थे। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण घटना घटित हुई है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो गया था। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय है। राजस्थान तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। जिसके कारण शाम लगभग 6 बजे मौसम में बदलाव आने के कारण बाहरी क्षेत्र में हवा की गति 60 से 65 किलोमीटर तथा शहरी क्षेत्र में हवा 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से बह रही थी।

क्रूज डूबने लगा तब दी गई लाइफ जैकेट
हादसे में बचे यात्री ज्यूलियस ने बताया कि वह अपनी पत्नी,बेटी,दामाद तथा नातिन व नाती के साथ क्रूज में सवार था। क्रूज यात्रा के दौरान सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया था। जब क्रूज डूबने लगा तब यात्रियों को लाइफ सेविंग जैकेट दी गई। क्रूज के डूबने से पहने कई यात्री जैकेट तक नहीं पहन पाए थे। इस हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई। बेटी व चार वर्षीय नाती लापता है। वह तथा दामाद व नातिन सुरक्षित हैं। घटना होने पर तत्काल कोई रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ नहीं हुआ था। क्षेत्रीय लोगों ने मदद करते हुए रस्सी फेंक कर उन सहित अन्य क्रूज यात्रियों को बाहर निकाला।


प्रशासन ने जारी की लापता लोगों की सूची

क्र. नाम पिता/पति का नाम उम्र
1 तमिल  कामराज 5
2 विराज सोनी 6
3 मयूरम 9
4 आर.एच. सैय्यद
5 रेशमा सैय्यद 66
6 पनूम थापा 7
7 समीम जफर
8 ज्योति श्रीवास  मनोज श्रीवास 34
 



14 वर्षीय बच्चे ने तैरकर बचाई जान
क्रूज के डूबने पर उसके सवार 14 वर्षीय बच्चा जफर अली जान बचाने के लिए नदी में कूद गया। जफर तेज बहाव में तैरते हुए किनारे आ गया और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

MP News: Cruise capsizes in Jabalpur's Bargi Dam due to bad weather, five feared drowned
जबलपुर के बरगी डैम में हादसा, अब तक चार शव निकाले - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्रियों-अफसरों को मौके पर भेजा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री राकेश सिंह ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को निकालना प्राथमिकता है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जबलपुर के बरगी डैम में खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरे क्रूज के डूबने की अत्यंत दु:खद सूचना मिली है। कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर राहत और बचाव कार्य संबंधी आवश्यक निर्देश दिए हैं। मैं स्वयं भी नई दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो चुका हूं। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी प्रभावित परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

दिग्विजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना बेहद पीड़ादायक है। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। प्रशासन से अपील है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाए और लापता लोगों को जल्द सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जाएं।प्रशासन को मजिस्ट्रेट इंक्वायरी का आदेश देना चाहिए और क्रूज के ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed