फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Court sent 12 members of PFI to jail, Bhopal's homeopathy doctor remanded for two days

MP News: PFI के 12 सदस्यों को कोर्ट ने भेजा जेल, भोपाल के होम्योपैथी डॉक्टर की दो दिन की रिमांड दी

Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

पीएफआई के सदस्य भोपाल के होम्योपैथी डॉक्टर अनवर खान को कोर्ट ने एटीएस को दो दिन की रिमांड दी। अनवर भोपाल में पीएफआई के सदस्यों की बैठकें कराने का काम करता था।

विज्ञापन
MP News Court sent 12 members of PFI to jail, Bhopal's homeopathy doctor remanded for two days
पीएफआई के सदस्य कोर्ट में पेश - फोटो : PTI

विस्तार

भोपाल जिला कोर्ट में गुरुवार को पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 13 सदस्यों को आतंकवादी निरोधी दस्ता (एटीएस) पेश किया गया। इसमें 12 को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, एक पीएफआई के सदस्य भोपाल के होम्योपैथी डॉक्टर अनवर खान को कोर्ट ने एटीएस को दो दिन की रिमांड दी। अनवर भोपाल में पीएफआई के सदस्यों की बैठकें कराने का काम करता था। उसे यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 
 20 अक्टूबर को औरंगाबाद से पूछताछ के लिए भोपाल लाए नासिर नदवी से मिली जानकारी पर एटीएस ने भोपाल के अनवर खान को गिरफ्तार किया था। अनवर खान की रिमांड से एटीएस को पीएफआई संगठन और सदस्यों की अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। अनवर खान ने होम्योपैथी की पढ़ाई भोपाल से की है।
विज्ञापन


इससे पहले एटीएस को पीएफआई सदस्यों की 8 दिन की रिमांड मिली थी। एटीएस ने प्रदेश भर में 25 पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इन पर टेरर फंडिंग और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed