फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Corona infection surfaced again in Satna after three months, youth and woman positive returned from I

MP News: सतना में तीन माह बाद फिर सामने आया कोरोना संक्रमण, इंदौर से लौटा युवक और महिला पॉजिटिव

Sun, 09 Apr 2023 01:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 09 Apr 2023 01:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भी कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। कुछ जिलों में तो महीने बाद केस सामने आ रहे हैं। खासकर बड़े शहरों से आने वालों के सैम्पल पॉजिटिव आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
MP News: Corona infection surfaced again in Satna after three months, youth and woman positive returned from I
सतना जिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले में कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। महिला समेत एक युवक रैपिड एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिला है। दोनों पीड़ितों के सैंपल रविवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब मेडिकल कॉलेज रीवा भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमा रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है। 31 वर्षीय युवक प्रभात विहार कॉलोनी सतना का रहने वाला है, जो कि तीन अप्रैल को यात्री बस से इंदौर से आया है। सतना पहुंचने के बाद युवक को सर्दी-जुकाम और बुखार आने लगा। दवाइयों के बाद भी जब युवक को आराम नहीं मिला तो शहर के निजी हॉस्पिटल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण मिलने पर कोविड-19 रैपिड एंटीजन जांच कराई। उसमें युवक संक्रमित पाया गया। वहीं 48 वर्षीय महिला कंपनी बाग की रहने वाली है। महिला भी सर्दी और बुखार से पीड़ित थी। चिकित्सक के परामर्श पर निजी लैब में जांच कराया तो कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन


युवक के संपर्क में आए चार लोग रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों पीड़ितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई। युवक के संपर्क में आने वाले परिवार के चार लोगों को हाईरिस्क चिह्नित किया गया। महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। दोनों होम आइसोलेट हैं। पीड़ितों के संपर्क में आने वाले लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है। हाईरिस्क लोगों की रविवार को जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंस, मास्क और हैंडवॉश की सलाह
सीएमएचओ डॉ एलके तिवारी ने जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क लगाने और हैंडवॉश करते रहने की सलाह दी है। बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को भीडभाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed