फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Congress expelled MLA's son from the party for rape, Home Minister said why so long

MP News: कांग्रेस ने दुष्कर्म के आरोप में विधायक के बेटे को पार्टी से निकाला, गृहमंत्री बोले इतनी देर क्यों

Tue, 13 Sep 2022 05:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 Sep 2022 05:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने बड़नगर से कांग्रेस विधायक के बेटे को दुष्कर्म के आरोप में पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। एक साल बाद कार्रवाई करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
MP News: Congress expelled MLA's son from the party for rape, Home Minister said why so long
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव चंद्र प्रभाष शेखर ने सोमवार को कांग्रेस के सदस्य करण मोरवाल को जारी पत्र में कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ आरोपों की जांच की। प्रथमदृष्टया आरोपों को सही पाया। हालांकि, मामला अभी कोर्ट में लंबित है। पार्टी ने करण मोरवाल को पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। करण मोरवाल बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है। 
विज्ञापन


इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की करण मोरवाल के खिलाफ की कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाया। मिश्रा ने कहा कि पीड़िता ने एक साल पहले आरोप लगाए थे। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन कांग्रेस अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार करण मोरवाल को अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित महिला के इंदौर के महिला पुलिस थाने में 2 अप्रैल 2021 को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed