फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Coach number S-13 not installed in Durg-Ajmer weekly train

MP News: दुर्ग-अजमेर वीकली ट्रेन में लगा ही नहीं कोच नंबर एस-13, जिसमें दर्जनों यात्रियों को दी गई थी बर्थ

Mon, 06 Feb 2023 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 10:46 PM IST
सार

सोमवार को जाने वाली दुर्ग-अजमेर वीकली ट्रेन (18207) में स्लीपर कोच नंबर एस-13 लगाया ही नहीं गया, जबकि कई यात्रियों को इस कोच में बर्थ अलॉट की गई थी। 

विज्ञापन
MP News: Coach number S-13 not installed in Durg-Ajmer weekly train
शहडोल से जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन में स्लीपर का एक डिब्बा ही नहीं लगाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे प्रबंधन की गलती का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ा। अधिकारियों की लापरवाही से कई लोग या तो यात्रा से वंचित रह गए या तो रिजर्वेशन के बाद भी यहां-वहां बैठकर यात्रा करना पड़ी। दरअसल सोमवार को जाने वाली दुर्ग-अजमेर वीकली ट्रेन (18207) में स्लीपर कोच नंबर एस-13 लगाया ही नहीं गया, जबकि कई यात्रियों को इस कोच में बर्थ अलॉट की गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। सोमवार को दुर्ग-अजमेर वीकली ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से जब बिलासपुर जोन के उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो जिन यात्रियों का कोच नंबर 13 में रिजर्वेशन था, वे कोच तलाशने लगे। ट्रेन में केवल एस-1 से एस-12 तक ही आरक्षित कोच लगे थे। काफी देर बाद भी जब यात्रियों को उनका कोच नहीं मिला तो वे एस 10 में चढ़ गए। जहां मौजूद टीटीई को यात्रियों ने अपनी समस्याएं बताई। लेकिन टीटीई ने कह दिया कि इसमें वे क्या कर सकते हैं। यह तो रेलवे प्रबंधन की गलती है। फिर भी अपने स्तर पर मैं देखूंगा कि कुछ यात्रियों के लिए बर्थ की व्यवस्था हो सके।  
विज्ञापन


इस संबंध में पीआरओ बिलासपुर जोन अम्बिकेश साहू से बात की गई तो उन्होंने कहा किसी कारणवश कोच नहीं लगा होगा। यात्रियों के लिए टीटीई बर्थ की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed