फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj will come to Chhindwara today after BJP massive victory

MP News: भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज छिंदवाड़ा आएंगे सीएम शिवराज, कार्यकर्ताओं का करेंगे आभार व्यक्त

Wed, 06 Dec 2023 09:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Dec 2023 09:22 AM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर 12 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। छिंदवाड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनके द्वारा चुनाव में लगन और मेहनत से किए गए कामों के लिए वे उनका आभार व्यक्त करेंगे।

 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj will come to Chhindwara today after BJP massive victory
छिंदवाड़ा आएंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में मिली बंपर जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 12 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा आयंगे। छिंदवाड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पोला ग्राउंड में आयोजित सभा में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनके द्वारा चुनाव में लगन और मेहनत से किए गए कामों के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे।

विज्ञापन


पातालेश्वर में बूथ कार्यकर्ता के घर करंगे भोजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आम सभा के उपरांत पातालेश्वर क्षेत्र में वार्ड नंबर 20 के बूथ अध्यक्ष मोहन मर्सकोले के निवास पर भोजन ग्रहण करेंगे। इसके उपरांत हैलीकाप्टर द्वारा छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दशहरा मैदान पहुंचकर सभा में सम्मिलित होने की अपील की है।
विज्ञापन


ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
सीएम शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा आगमन एवं पोला ग्राउंड जनसभा में अधिकाधिक जन समुदाय के आगमन पर मार्गों पर अत्यधिक भीड़ रहेगी। ऐसी स्थिति में आमजनों की सुविधा, सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये निम्नानुसार यातायात व्यवस्था बनायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध
आमजनों की सुरक्षा की दृष्टि से शहर मे भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के भारी वाहनों (अनुमति / गैर अनुमति प्राप्त वाहनों) को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय कार्यों/अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहन थाना प्रभारी यातायात छिंदवाड़ा से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मार्ग से आवागमन करेंगे।


एंबुलेंस/फायरब्रिगेड वाहन हेतु विशेष रूट व्यवस्था रहेगी
एंबुलेंस/फायरब्रिगेड वाहनों को आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर मुख्य मार्ग से बिना किसी अवरोध के गंतव्य तक तत्काल पहुंचाया जाएगा। अतिआवश्यक परिस्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुंचाने हेतु पूर्व सूचना पर ग्रीन कॉरिडोर निर्मित कर एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचाया जाएगा, इस हेतु मोबाइल नंबर 9479991701, 7000549056 एवं लैंड लाइन नंबर 07162-244011 पर एवं थाना यातायात छिंदवाड़ा में संपर्क स्थापित करेंगे।

पार्किंग स्थल

  • श्रीनाथ स्कूल पार्किंग
  • चर्च कंपाउंड पार्किंग
  • इनर ग्राउंड पार्किंग

    डायवर्जन रूट
  • ईएलसी तिराहा
  • सहस्त्रबाहु चौराहा
  • राजपाल चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed