फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj Singh Chouhan reviewed Dewas district, update news Madhya Pradesh

MP News: सीएम शिवराज ने देवास जिले की समीक्षा में ईई को फटकारा, जल जीवन मिशन की दे रहे थे गलत जानकारी

Sat, 26 Nov 2022 10:22 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 26 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

सीएम ने पूछा कि रेस्टोरेशन का कार्य हुआ, गड्ढे खुदे तो नहीं पड़े है। इस पर ईई नारायाण भिड़े गलत जानकारी देने लगे। इस पर सीएम ने भिड़े का फटकार लगाते हुए कहा कि आप गलत रिपोर्टिंग क्यों कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj Singh Chouhan reviewed Dewas district, update news Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह देवास जिले की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने जल जीवन मिशन को लेकर रेस्टारेशन कार्य से संबंधित जानकारी मांगी। जिस पर जिले के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) नारायण भिड़े गलत जानकारी देने लगे। इस पर सीएम शिवराज ने ईई को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले के जल जीवन मिशन की कलेक्टर से जानकारी मांगी। कलेक्टर ने बताया कि 2.50 लाख कनेक्शन का टारगेट है। काम तेजी से चल रहा है। लगभग 1.25 लाख पूरे हो चुके है। बाकी भी समय सीमा में पूरे करने का प्रयास कर रहे है। सीएम ने नए कनेक्शन में पानी सप्लाई के बारे में पूछते हुए पीएचई के अधिकारियों से कहा कि कुछ गांव से जनप्रतिनिधियों की शिकायतें आ रही है। इस पर ईई ने बताया कि जिले में 166 गांव में हर घर जल पहुंच चुका है। सीएम ने पूछा कि रेस्टोरेशन का कार्य हुआ, गड्ढे खुदे तो नहीं पड़े है। इस पर ईई नारायाण भिड़े गलत जानकारी देने लगे। इस पर सीएम ने भिड़े का फटकार लगाते हुए कहा कि आप गलत रिपोर्टिंग क्यों कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। उन्होंने कलेक्टर को रिस्टोरेशन के काम की समीक्षा करने को कहा। सीएम ने अधिकारियों से रेस्टारेशन का काम काम नहीं होने वाली जगह की सूची भी मांगी। 
विज्ञापन

 
सीएम ने कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि करप्शन कोढ़ है। इसे पूरी तरह से खत्म करना है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 662 अवैध शराब के प्रकरण दर्ज हुए है। जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 65 भूमाफिया पर कार्रवाई की, 43 के दुकान-मकान तोड़ दिए गए। 40 करोड़ कीमत की जमीन मुक्त कराई हैं। सीएम ने कहा कि थाने में बिना लिए दिए रिपोर्ट होती है कि नहीं? उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में जितनी शिकायत है, उनकी मुझे पूरी रिपोर्ट चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कें ठीक नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। वहीं, सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सीएम जनसेवा अभियान, महिला अपराध में कमी और बिजली की बेहतर उपलब्धता पर जिले की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान, अमृत सरोवर, बिजली आपूर्ति, अडॉप्ट, आयुष्मान भारत और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed