फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj honored ACP Subhash Singh with the Distinguished Police Service Medal

MP News: ACP सुभाष सिंह को सीएम शिवराज ने विशिष्ट पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया

Wed, 17 Aug 2022 05:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Aug 2022 05:27 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 78 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया। इसमें इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त रेडियो सुभाष सिंह को विशिष्ट सेवा पदक दिया गया।  

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj honored ACP Subhash Singh with the Distinguished Police Service Medal
सीएम शिवराज ने एसीपी सुभाष सिंह को सम्मानित करते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 78 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया। इसमें इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त रेडियो सुभाष सिंह को विशिष्ट सेवा पदक दिया गया।  
विज्ञापन

 
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति ने वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। सहायक पुलिस आयुक्त (रेडियो) सुभाष सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदाय किया गया। जिसे 15 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में उन्हें सौंपा। सुभाष सिंह  वर्ष 2001-02 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएन मिशन बोस्निया एवं हर्जेगोविना में रहे हैं। वर्ष 2012 में राष्ट्रपति द्वारा सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इन्हें वर्ष 2018-19 में गृहमंत्री भारत शासन द्वारा एक्सीलेंस इन ट्रेनिंग के लिए पदक प्रदाय किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस, होमगार्ड और जेल के अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed