फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News CM Shivraj gave instructions to the officers of the survey of damage due to rain, said the government

MP News: सीएम ने बारिश से फसलों के नुकसान के सर्वे के अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले सरकार भरपाई करेंगी

Mon, 10 Oct 2022 01:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Oct 2022 01:00 PM IST
सार

प्रदेश के बड़े हिस्सा में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसलों के नुकसान के सर्वे के अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने किसानों से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसलों के नुसान की भरपाई सरकार करेंगी।

विज्ञापन
MP News CM Shivraj gave instructions to the officers of the survey of damage due to rain, said the government
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण फसलों को क्षति पहुंची है। सीएम ने किसानों को चिंता न करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जहां फसलों को नुकसान पहुंचा है। तत्काल सर्वे का काम शुरू करें। हमें सर्वे के साथ-साथ क्षति का आकलन करके राहत की राशि किसान को देंगे। साथ ही फसल बीमा का लाभ किसानों को देने के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि किसान भाई चिंता ना करें। क्षति हुई है तो उसकी भरपाई भी करेंगे। हम संकट से किसान भाईयों को निकाल कर ले जाएंगे।
विज्ञापन

 
बता दें इससे पहले कांग्रेस ने सोयाबीन सहित कई फसलों के नुकसान होने के बावजूद सर्वे शुरू नहीं करने का बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया था। इसको लेकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा था कि बारिश से सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई। इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग का बड़ा इलाका प्रभावित है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि आपका वादा था कि फसल खरा होने की स्थिति में किसान को प्रति हेक्टेयर 40 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि कांग्रेस सिर्फ ट्विटर और पेपर की राजनीति करती है। कमलनाथ जी कभी खेतों में नजर आए। पिछली बार भी हमारे मुख्यमंत्री गए थे, इस बार भी जा रहे हैं। सभी मंत्री खेतों में जा रहे हैं। मैं स्वयं जाकर आया हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed