{"_id":"6305ba78d72a7046356a4191","slug":"mp-news-cm-shivraj-directs-to-start-work-on-war-footing-seeks-report-on-damage-to-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Rains: शिवराज के अफसरों को निर्देश- युद्धस्तर पर सुधारें व्यवस्थाएं, फसलों के नुकसान पर रिपोर्ट भी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Rains: शिवराज के अफसरों को निर्देश- युद्धस्तर पर सुधारें व्यवस्थाएं, फसलों के नुकसान पर रिपोर्ट भी मांगी
Wed, 24 Aug 2022 01:28 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:28 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात में थोड़ा सुधार आया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ ही युद्ध स्तर पर प्रयास करते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही फसलों के नुकसान पर रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने व्यवस्थाओं को ठीक करने निर्देश दिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में बारिश कुछ समय के लिए थमी है और इस दौरान व्यवस्थाएं सुधारने के लिए पूरा सिस्टम सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मुख्य सचिव समेत छह विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ और जलभराव से प्रभावित हुई सेवाओं को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से नदियों के मौजूदा जलस्तर और बांधों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जलभराव से पेयजल सप्लाई को ठीक करने, बिजली आपूर्ति को बहाल करने, टूटे बिजली खंबों, पुल-पुलिया और सड़कों को ठीक करने के काम में जुटने को कहा। अधिकारियों से फसलों और मवेशियों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पानी उतरने के साथ ही बीमारी फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई और दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को गांव-गांव दवा के साथ टीम भेजने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि हम मिलकर इस संकट से बाहर निकल जाएंगे।
चुनौतियों का सामना करने टीम बनाएं
मुख्यमंत्री ने विभागों के अधिकारियों से कहा कि हमारे सामने कई चुनौतियां है। हम आज ही टीम बनाकर निकलें। जहां भी अतिरिक्त अमले की जरूरत है, विभाग समीक्षा कर टीमें भेजें। मशीन, मैनपॉवर जो भी लगाना है, उसे लगाए। प्रभावित क्षेत्रों में दवा और भोजन वितरण सुनिश्चित करें। हम नुकसान का आकलन कर हरसंभव मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों में विगत 48 घंटो से लगातार जुटे होमगार्ड जवानों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
कमलनाथ ने भी लोगों को तुरंत मदद की मांग की
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने की मांग की है। कमलनाथ ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुई अतिवृष्टि से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। लोग बेघर होकर राहत शिविरों में रह रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और गृहस्थी एवं खाने-पीने का सामान बह गया है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि भीषण संकट व मुश्किल के इस समय में सरकार तत्काल राहत कार्य प्रारंभ करवाए। प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाए। जल्द से जल्द सर्वे का काम कर पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाए। जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए। उनके राशन का प्रबंध किया जाए, उनकी जल्द से जल्द घर वापसी सुनिश्चित हो।