{"_id":"63629abb7038ea55214995b7","slug":"mp-news-cm-announces-that-ladli-laxmi-path-will-be-built-in-all-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम का ऐलान सभी जिलों में बनेंगे लाड़ली लक्ष्मी पथ, बड़े लोगों की जगह बेटियों के नाम पर होगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम का ऐलान सभी जिलों में बनेंगे लाड़ली लक्ष्मी पथ, बड़े लोगों की जगह बेटियों के नाम पर होगी सड़कें
Wed, 02 Nov 2022 09:58 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 02 Nov 2022 09:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने लाडलियों के नाम पर सड़क का नामकरण भी किया। सीएम ने कहा कि सभी जिलों में लाड़ली लक्ष्मी पथ विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी पथ का नामकरण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत माता चौराहे पर लाड़ली लक्ष्मी पथ नामकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा है कि बड़े लोगों के नाम पर सड़क का नाम रखने की परंपरा पुरानी है। देश दुनिया में आज पहली बार बेटियों के नाम पर किसी मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक का मार्ग जो अभी स्मार्ट सिटी सड़क से जाना जाता है, अब "लाड़ली लक्ष्मी पथ" के रूप में जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं है। हमने तय किया है कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में "लाड़ली लक्ष्मी पथ" विकसित किए जाएंगे। इन पथ के दोनों ओर बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण एवं उन्नति के लिए संचालित योजनाओं, महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारियां प्रदर्शित की जाएगी। इससे मां-बहन, बेटियां और समाज जागरूक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम रहा है। बेटियां सक्षम हों, प्रसन्न रहें और अपने जीवन में उपलब्धियां अर्जित करें, यही मेरी कामना है। लाडली लक्ष्मी वाटिया भी विकसित की। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जो बेटियों के साथ गलत करेंगा, उसे फांसी पर चढ़ा देंगे।
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोपहर में रवीन्द्र भवन में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्यन शुभारंभ भी किया। 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। सीएम ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। खुशी का अंदाजा नहीं लगा सकते। रोम-रोम पुलकित है। आज वो बेटियां कॉलेज की पढ़ाई शुरू कर रही हैं, जिन्हें गोद में खिलाया था। उन नन्हीं बेटियों को अपने हाथों से प्रमाण-पत्र दिए थे। आज उन्हीं बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता राशि देने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों को नमन करते हुए कहा कि यह दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में याद किया जाएगा। बेटियों के विकास के लिए सभी बधाएं दूर हो गई हैं। बेटियां पढ़ें और आगे बढ़ें, वे ऊंचे आसमान तक जाकर लम्बी उड़ान भरें। ये बेटियां अपने साथ प्रदेश और देश के भविष्य को बनाने का कार्य भी करेंगी।