फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Chief Minister reached among hail affected farmers, warned officers – if there is any mistake, I will not be able to work

ओला प्रभावित किसानों के बीच शिवराज: सीएम ने अफसरों को दी चेतावनी, कहा- कोई चूक हुई तो नौकरी करने लायक नहीं रहने दूंगा

Fri, 14 Jan 2022 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 08:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और अशोकनगर जिले के मुंगावली में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने किसानों को परेशान न होने की बात कही साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
MP News: Chief Minister reached among hail affected farmers, warned officers – if there is any mistake, I will not be able to work
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ओला प्रभावित किसानों से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और अशोकनगर जिले के मुंगावली में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने किसानों को परेशान न होने की बात कही साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जिला अशोकनगर के भजावन में ओला वृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के अवलोकन के दौरान किसान की पत्नी को बिलखता देखकर भरोसा दिलाया। सीएम ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जहां किसान का भयानक नुकसान हुआ है और बिटिया की शादी है तो उसका भी इंतजाम हम करवाएंगे, ताकि बेटी की शादी में कोई दिक्कत न आए। किसान भाई इसकी बिल्कुल भी चिंता न करें। मैं अफसरों से सीधा कह रहा हूं कि फसलों की क्षति का सर्वे ईमानदारी से करना। एक- दो प्रतिशत मुआवजा ज्यादा लिखना पड़े तो लिख देना। कम लिख दिया तो मैं नौकरी करने के लायक नहीं रहने दूंगा। संकट की घड़ी में हम किसान भाइयों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


सीएम चौहान ने कहा कि इस बार हमने फसल बीमा अलग तरीके से किया है। जो नुकसान होगा, उसका 25% बीमा कंपनी को एडवांस देना पड़ेगा, आकलन बाद में होता रहेगा।  बाकी 75% आकलन पूरा होने के बाद दिया जाएगा। जिनका नुकसान हुआ है, उनकी ऋण वसूली स्थगित कर अल्पावधि का ऋण, मध्यावधि ऋण में परिवर्तित किया जाएगा और उसका ब्याज भी हम भरवाएंगे। किसान परेशान न हों। गाय-भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रुपये और बछड़ा-बछिया के लिए 10 हजार रुपये और भगवान न करे कि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो, लेकिन ऐसी असामयिक मृत्यु पर 4 लाख रुपये की परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज ने कहा कि मैं जानता हूं कि किसान भाई दिन और रात मेहनत करते हैं, खून-पसीना एक करते हैं। कर्जा लेकर खाद डालते हैं, बीज डालते हैं। अकेले पानी से ही नहीं, पसीने से भी फसलों को सींचते हैं। तब जाकर अन्न के दाने आते हैं और वही हमारे बच्चों की और हमारी जिंदगी चलाते हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान जिन किसानों का हुआ है, उन्हें 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत की राशि दी जाएगी। किसान भाई बिल्कुल भी चिंता न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed