फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Chhindwara doctors removed 12 kg polythene from cow stomach after operation

MP News: छिंदवाड़ा में दो घंटे तक चला गाय का ऑपरेशन, पेट से निकाली 12 किलो पॉलीथिन

Tue, 03 Jan 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक छह साल की गाय के पेट से लगभग 12 किलो पॉलीथिन सर्जरी कर निकाली गई। पेट में पॉलीथिन होने की वजह से गाय बहुत पीड़ा में थी। अगर वक्त रहते इसकी सर्जरी नहीं की जाती, तो गाय की मौत भी हो सकती थी।

विज्ञापन
MP News Chhindwara doctors removed 12 kg polythene from cow stomach after operation
गाय का ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाय को बचाने के लिए भले ही सरकार लाखों रुपये खर्चकर गौशाला का संचालन कर रही है, लेकिन छिंदवाड़ा जिले में गाय को खाने के लिए चारा तक नसीब नहीं हो रहा है। इसलिए गाय पॉलीथिन खाकर अपनी भूख मिटाकर अपनी जान दांव पर लगा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि ऐसी एक गाय उमरेठ के गौशाला में भेजी गई थी, जो तंदरूस्त तो थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से चारा नहीं खा रही थी। यहां तक कि उसे गोबर करने में भी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में पशु चिकित्सक डा. एचजीएस पक्षवार के संज्ञान में मामला आने के बाद  सर्जन डा. अंकित मेश्राम द्वारा छह साल की गाय के पेट का आपरेशन किया तो उसके पेट से लगभग 12 किलो पॉलिथिन बाहर निकाली गई।
विज्ञापन


दरअसल, गाय के पेट में पॉलिथिन भरी हुई थी, जिसके कारण गाय ने खाना पीना छोड़ दिया था। सर्जन डॉ. अंकित मेश्राम ने लगभग दो घंटे तक एक बड़ी सर्जरी कर गाय के पेट में फंसी पॉलीथिन को बाहर निकाल दिया, जिससे गाय तंदुरूस्त हो गई और जुंगाली भी करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौसेवकों ने गाय का कराया इलाज...
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संजय इनवाती और गौसेवकों ने गाय को हो रही असहनीय पीड़ा के बाद इसकी जानकारी पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा में दी थी, जिसके बाद जब जांच की गई तो गाय के पेट में पॉलीथिन होने की बात सामने आई और गाय का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई।


डॉ. मेश्राम के मुताबिक, गाय के पेट में चार चेंबर होते हैं, पहले चेंबर रूमन में प्लास्टिक फंस जाने की वजह से वहां आगे नहीं बढ़ पाता। पॉलिथिन एक दूसरे से लपेट कर एक जगह पर रह जाती है। ऐसे में मवेशियों के पेट की पाचन क्रिया बंद हो जाती है और वहां बीमार हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed