फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Cheetah mobile will patrol in the state, will start by playing siren during PM Modi's program

MP News: प्रदेश में अब 'बाइक पेट्रोलिंग ट्रुप' को 'चीता मोबाइल' के नाम से जाना जाएगा, कल से होगी शुरुआत

Fri, 16 Sep 2022 01:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Sep 2022 01:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के थानों की पेट्रोलिंग बाइक ट्रुप अब चीता मोबाइल के नाम से जानी जाएगी। पीएम के कार्यक्रम के दौरान एक बार सायरन बजाकर नई शुरुआत होगी।

विज्ञापन
MP News: Cheetah mobile will patrol in the state, will start by playing siren during PM Modi's program
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के थानों के पेट्रोलिंग बाइक ट्रुप को एकरूपता लाते हुए चीता मोबाइल के नाम से जाना जाएगा। अभी कुछ जगह चीता मोबाइल के नाम से जाना जाता है। अब पूरे प्रदेश में बाइक पेट्रोलिंग चीता मोबाइल के नाम से जानी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को कूनो के कार्यक्रम के दौरान सायरन बजाकर इसकी शुरुआत की जाएगी। गृहमंत्री ने चीता नाम देने के पीछे की वजह पूछने पर बताया कि चीते जैसी तेज रफ्तार के साथ एमपी पुलिस काम करती है। तेजी और ताकत के लिए चीता वाहन नाम दिया गया है।

विज्ञापन

 
केजरीवाल रेवड़ीवाल बन गए हैं
मिश्रा ने केजरीवाल को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि वास्तव में अब आम आदमी पार्टी का मुखौटा उतर गया है। जिस तरह अरविंद केजरीवाल रेवड़ीवाल बन गए है। अब हद हो गई है कि देश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके व्यवहार की शिकायत चुनाव आयोग से की है। किस तरह से केजरीवाल रेवड़ीवाल बने हुए है। किस तरह से लालच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को देने की कोशिश कर रहे है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन


नरसिंहपुर रिश्वत मामले में चार निलंबित
नरसिंहपुर जिले की आमगांव चौकी में रिश्वत के मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चौकी प्रभारी दीप्ति मिश्रा सहित 4 लोगो को निलंबित कर दिया गया है। पकड़ी गई अवैध शराब मामले में शामिल लोगों के साथ अन्य से पूछताछ के दौरान मामला सामने आया था। आरोप है कि निलंबित पुलिसकर्मियों ने शराब मामले से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इंदौर की जनता को दी बधाई

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को राष्ट्रीय पयर्टन पुरस्कार मिलने पर वहां के जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, नगर टीम और इंदौर की जनता को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed