Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raaj Aur Niti Cabinet reshuffle likely in December suresh-tiwari-column

राज और नीति: दिसंबर में हो सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल

Fri, 20 Nov 2026 06:38 AM IST
Suresh Tiwari सुरेश तिवारी
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:38 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में दिसंबर के विधानसभा सत्र के बाद मोहन यादव मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के सेवा विस्तार पर भी अटकलें हैं। वहीं, पन्ना और संजय नेशनल पार्क लंबे समय से प्रभारी अधिकारियों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Raaj Aur Niti Cabinet reshuffle likely in December suresh-tiwari-column
राज और नीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन यादव मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा पिछले कई महीनों से चल रही है। सूत्रों के अनुसार, अब दिसंबर में विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद कभी भी मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल में कई दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। वहीं, कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव संभव है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में मुख्यमंत्री की भाजपा हाईकमान के साथ प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें हकीकत में बदलती हैं या नहीं।

विज्ञापन

क्या मुख्य सचिव को मिलेगा एक्सटेंशन!
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 बैच के अधिकारी अशोक बर्णवाल आगामी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य की ब्यूरोक्रेसी में इन दिनों इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या उन्हें निर्धारित सेवानिवृत्ति के बाद अन्य अधिकारियों की तरह सेवा विस्तार मिलेगा या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार देने का चलन रहा है। मोहन यादव सरकार के कार्यकाल में अब तक दो मुख्य सचिवों वीरा राणा और अनुराग जैन को सेवा विस्तार मिल चुका है। ऐसे में यदि मौजूदा मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को भी सेवा विस्तार मिलता है, तो वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में यह तीसरा ऐसा मामला होगा। बर्णवाल ने 23 जुलाई 2026 को अनुराग जैन की जगह मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला करती है या नहीं।

प्रभार भरोसे नेशनल पार्कों का प्रबंधन
जंगल के इतिहास में पहली बार पन्ना टाइगर रिजर्व में एक साल से अधिक समय से फील्ड डायरेक्टर का पद खाली है। राज्य शासन ने जुलाई 2025 में एक शिकायत के आधार पर 2010 बैच की वन्यजीव विशेषज्ञ अंजना सुचिता तिर्की को पद से हटा दिया था। इसके बाद से अब तक किसी भी आईएफएस अधिकारी की पूर्णकालिक फील्ड डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति नहीं की गई है।

इसी तरह संजय नेशनल पार्क में भी 11 जनवरी 2026 से फील्ड डायरेक्टर का पद खाली है। दोनों ही नेशनल पार्क फिलहाल प्रभारी अधिकारियों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। पूर्णकालिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से इनके प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
 

अस्वीकरण: यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed