फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bus full of devotees rams into hotel in Omkareshwar, over 25 injured

MP News: ओंकारेश्वर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस होटल में घुसी, 25 से अधिक लोग घायल

Thu, 23 Oct 2025 05:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

बस ओंकारेश्वर से इंदौर जा रही थी और ऋतंभरा जी के आश्रम के सामने दुर्घटनाग्रस्त हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के कारण मार्ग संकरा और गड्ढों से भरा हुआ है, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MP News: Bus full of devotees rams into hotel in Omkareshwar, over 25 injured
होटल में घुसी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओंकारेश्वर-मोरटक्का सड़क मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक निजी होटल में जा घुसी। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा ऋतंभरा जी के आश्रम के सामने हुआ, जब बस ओंकारेश्वर से इंदौर की ओर जा रही थी। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का अचानक संतुलन बिगड़ गया और ड्राइवर उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। देखते ही देखते बस सड़क किनारे स्थित हरिराम यादव के होटल में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होटल का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें ओंकारेश्वर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जिन यात्रियों की हालत गंभीर थी, उन्हें खंडवा और इंदौर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अनोख सिंधिया अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- चित्रकूट गधा मेला: यहां 'सनी देओल’ 1.05 लाख में बिका, 'लॉरेंस’ को नहीं मिला खरीददार,'शाहरुख’ 80 हजार में बुक


होटल मालिक हरिराम यादव ने बताया “मैं होटल के सामने ही बैठा था। बस इतनी तेजी से आई कि सीधी होटल की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। भगवान की कृपा से मैं बाल-बाल बच गया। बस में बैठे कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।”



स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए ओंकारेश्वर से मोरटक्का के बीच सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण के दौरान कई स्थानों पर सड़क को संकरा कर दिया गया है और जगह-जगह गड्ढे और अधूरे निर्माण कार्य खुले पड़े हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क की दुर्दशा के कारण ऐसे हादसे आए दिन हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग को तत्काल सुधारकर चौड़ा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed