फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Changes to take place within the RSS; new appointments to be ratified at the executive council meeting

इंदौर: आरएसएस की 3 दिवसीय बैठक 2 नवंबर से, प्रांत की जगह संभागीय व्यवस्था पर मंथन, नई जिम्मेदारियां तय होंगी

Sat, 31 Oct 2026 02:25 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 31 Oct 2026 02:25 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी। संघ की संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  प्रांत के बजाय संभागीय क्षेत्र के आधार पर व्यवस्थाएं तय की जाएंगी।

विज्ञापन
Indore: Changes to take place within the RSS; new appointments to be ratified at the executive council meeting
बैैठक की जानकारी देते पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी। संघ की संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब प्रांत के बजाय संभागीय क्षेत्र के आधार पर संगठन की व्यवस्थाएं तय की जाएंगी। इसके साथ ही नई जिम्मेदारियां और पदाधिकारियों की भूमिकाएं भी निर्धारित हो सकती हैं। बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक चुनावों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 2 नवंबर से इंदौर में शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित अन्य पदाधिकारी इंदौर पहुंच चुके हैं। इस बार होने वाली बैठक संघ की संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से महत्वपूर्ण है। संघ में अब प्रांत के बजाय संभागीय क्षेत्र के हिसाब से व्यवस्थाएं संचालित होंगी और नई भूमिकाएं तय की जाएंगी। नए पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा भी बैठक में हो सकती है। मार्च में सरसंघचालक, सरकार्यवाह सहित अन्य पदों और जिला स्तर पर चुनाव होंगे। इसकी रूपरेखा भी बैठक में तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इस बैठक में संघ सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी छह सह सरकार्यवाह, कार्य विभाग प्रमुख और कार्यकारिणी के 408 सदस्य शामिल होंगे। बैठक में शताब्दी वर्ष के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। देश में हाल ही में हुए आंदोलनों के दौरान सोशल मीडिया पर चलाए गए अभियानों की सामग्री, नशीले पदार्थों और बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप सहित कई विषयों पर चर्चा होगी। इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ पदाधिकारियों का कहना है कि संघ नई तकनीकों का विरोध नहीं करता, लेकिन उनके दुरुपयोग को लेकर बैठक में विमर्श किया जाएगा। आंदोलनों के जरिए भ्रम पैदा करने वाले तत्वों पर भी संघ नजर रखेगा।


बैठक को लेकर प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संघ जनजागरण अभियान चलाएगा। इसके साथ ही विभिन्न समाजों के बीच संघ की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। दूसरे देशों में भी संवाद और संपर्क अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश में संघ की एक लाख से अधिक दैनिक शाखाएं संचालित हो रही हैं। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता भी बढ़ी है।

आंदोलन देशहित में होना चाहिए
आंबेकर ने सवालों के जवाब देते हुए दिल्ली में हुए जेन-जी आंदोलन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश से जुड़े मुद्दे उठाए जा सकते हैं, लेकिन आंदोलन देशहित में होना चाहिए। आंदोलनों का फायदा देशविरोधी शक्तियां न उठा सकें, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को जोड़ने के लिए संघ अलग से कोई अभियान नहीं चलाएगा, क्योंकि यह एक सतत प्रक्रिया है। संघ की ओर से कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में युवा सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed