फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bomb explodes in Narsinghgarh cemetery, 12 year old child injured

MP News: नरसिंहगढ़ के कब्रिस्तान में फटा बम, 12 साल का बच्चा घायल

Fri, 23 Dec 2022 06:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Dec 2022 06:06 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ इलाके में एक कब्रिस्तान में बम फट गया। इस विस्फोट की गूंज एक से दो किलोमीटर तक सुनाई दी। 
 

विज्ञापन
MP News: Bomb explodes in Narsinghgarh cemetery, 12 year old child injured
राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में कब्रिस्तान में ब्लास्ट हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ कब्रिस्तान में पानी की टंकी के ऊपर प्लास्टिक की बड़ी बाल्टी रखी थी। बकरी चराने गए तीन बच्चों की नजर उस बाल्टी पर पड़ी। एक बच्चे ने उसे हिलाया तो उसमें भयानक विस्फोट हो गया। 12 वर्षीय पंकज पिता विनोद कुशवाह गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए नरसिंहगढ़ के मेहताब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


विस्फोट इतना भयंकर था कि उसकी गूंज एक से दो किमी दूर तक सुनाई दी। नरसिंहगढ़ के एसडीओपी उपेंद्र राय ने बताया कि बकरी चराने गया एक बच्चा घायल हुआ है। जिस बाल्टी में ब्लास्ट हुआ, उसमें छोटा विस्फोटक था। साथ ही छोटी-छोटी कीलें भी मिली हैं, जिनका इस्तेमाल बम की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस मामले की गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed