फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Boat overturned in Narmada due to heavy rain and storm, one devotee from Gujarat died, one missing

MP News: तेज बारिश और आंधी से नर्मदा में पलटी नाव, गुजरात से आए एक श्रद्धालु की मौत, एक लापता

Mon, 15 May 2023 08:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 08:11 PM IST
सार

ओंकारेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की एक नाव पलटने से एक की मौत हो गई है। यह सभी श्रद्धालु गुजरात के भावनगर से दर्शन करने खंडवा के ओंकारेश्वर आए हुए थे।

विज्ञापन
MP News: Boat overturned in Narmada due to heavy rain and storm, one devotee from Gujarat died, one missing
खंडवा के ओंकारेश्वर में खराब मौसम से नाव पलट गई। डूब रहे लोगों को गोताखोरों ने बचाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में बिगड़े मौसम से गुजरात से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की नाव पलट गई। हादसे में एक की डूबने से मौत हो गई, वहीं एक लापता है। हादसा तब हुआ जब दर्शनार्थियों की नाव नदी में थी और अचानक बारिश और आंधी चलने लगी।
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात के भावनगर से आए श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन करने के बाद नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे, जहां से नाव में बैठकर ये सभी नर्मदा नदी पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज हवा और आंधी से नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चार लोगों को सकुशल बचा लिया है तो वहीं एक बालक की डूबने से मौत हो गई और उसके पिता अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। लापता युवक गुजरात पुलिस के कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भगवान ओंकारेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की एक नाव पलटने से एक की मौत हो गई है। यह सभी श्रद्धालु गुजरात के भावनगर से दर्शन करने खंडवा के ओंकारेश्वर आए हुए थे। श्रद्धालुओं ने पहले तो भगवान ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन किए, जिसके बाद ये सभी नर्मदा में स्नान करने गए थे, और स्नान के बाद नदी पार करने के लिए नाव के जरिए ये सभी नर्मदा के दूसरे छोर पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने के चलते तेज बारिश और हवा आंधी से बीच नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव के पलटते ही अचानक चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजद नाविकों और प्रशासन के लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बचाने की कोशिश की। जिसके बाद चार लोगों को सकुशल बचा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भावनगर से दर्शन करने श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे उनके ड्राइवर सूखा भाई ने बताया कि सभी ने पहले उज्जैन महाकाल दर्शन किए थे, जिसके बाद वे ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन करने यहां आए थे। जब उनके साथी नाव में बैठ कर उस  पार जा रहे थे तभी तेज बारिश और अंधी तूफान आ गया। इससे नाव पलट गई। भावनगर से आया परिवार ब्राह्मण है और पुलिस विभाग में कार्यरत है। इस परिवार के निकुंज नाम के बालक की डूबने से मौत हो गई है वहीं एक लापता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed