फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: BJP state president reached Ratlam to attend the union meeting, said- poison in the blood of Congress

MP News: संघ की बैठक में शामिल होने रतलाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा- कांग्रेस के खून में ही जहर

Sun, 30 Apr 2023 06:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 06:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में चुनाव का समय नजदीक आते-आते बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस के खून में तो जहर भरा हुआ है। 

विज्ञापन
MP News: BJP state president reached Ratlam to attend the union meeting, said- poison in the blood of Congress
रतलाम के जावरा पहुंचे वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को रतलाम के जावरा में आयोजित संघ की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। यहां शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के खून में ही जहर भरा हुआ है और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन




वीडियो से चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं को होश ही नहीं है कि वे क्या बोल रहे हैं। प्रदेश और देश में लोग कांग्रेस को ढूंढते रह जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष पीएम मोदी पर हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर बोल रहे थे, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि सभी देश और दुनिया का पीएम मोदी पर विश्वास बना है लेकिन कांग्रेस के नेता उनके लिए लगातार अपशब्दों का उपयोग कर रहे हैं, जो बेहद आपत्तिजनक है। कांग्रेस के नेता प्रासंगिक हो गए हैं जो अनाप-शनाप कह रहे हैं। दिग्विजय सिंह आतंकवादियों का समर्थन करते हैं और राहुल गांधी भारत माता को तोड़ने वाली उस गैंग के साथ खड़े होते हैं। कांग्रेस को लोग मध्यप्रदेश के साथ देश में ढूंढते रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed