फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Bhopal MP bid Railway acquired the land, but did not appoint Ashrita

MP News: भोपाल सांसद बोली रेलवे ने जमीन का अधिग्रहण कर लिया, लेकिन आश्रिता को नहीं दी नियुक्ति

Fri, 04 Nov 2022 08:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Nov 2022 08:14 PM IST
सार

सागर के सांसद राज बहादुर सिंह ने मकरोनिया स्टेशन का नाम डॉ हरि सिंह गौर के नाम पर करने व सागर से दक्षिण भारत के लिये सागर-बीना-भोपाल के रास्ते नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया।सागर के सांसद राज बहादुर सिंह ने मकरोनिया स्टेशन का नाम डॉ हरि सिंह गौर के नाम पर करने व सागर से दक्षिण भारत के लिये सागर-बीना-भोपाल के रास्ते नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन
MP News: Bhopal MP bid Railway acquired the land, but did not appoint Ashrita
भोपाल मण्डल परिक्षेत्र के सांसदों की महाप्रबंधक की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल रेल मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें भोपाल सांसद ने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि संसदीय क्षेत्र सीहोर और भोपाल के गांव की भूमि का अधिग्रहण किया गया, लेकिन आश्रितों को अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई। सांसद ने इसके अलावा बैरसिया, गुना, अशोक नगर रेल लाइन उपलब्ध कराने के संबंध में भी अपनी बात रखी। उन्होंने भोपाल स्टेशन डेवलपमेंट काम को जल्दी पूरा करने, भोपाल, बीना, गुना और भोपाल इटारसी के मध्य मेमो ट्रेन संचालित करने, डॉक्टर अंबेडकर नगर भोपाल इंटरसिटी का रानी कमलापति स्टेशन तक विस्तार करने, निशातपुरा और मिसरोद स्टेशन को विकसित करने की बात कही। साथ ही कहा कि ट्रैक मैन के लिए बनाए जाने वाले आवास दूरदराज क्षेत्रों में ना बनाए जाएं। बैठक में सांसदों ने अपने अपने क्षेत्र के प्रस्ताव रखें। मंडल स्तर के प्रस्ताव निर्णय के लिए मंडल और बोर्ड स्तर के प्रस्ताव को बोर्ड को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

 
कर्मचारी यूनियन पर कार्रवाई करने की मांग
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बैठक में रेलवे अधिकरियों से  रेलवे यूनियन द्वारा कर्मचारियों से नियम विरुद्ध तरीके से 1 साल में दो बार चंदा लेने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि  यूनियन अपने सदस्यों की संख्या भी गलत बता रहे है। इसकी जांच कर वसूली पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

 
गुना, इंदौर व नई दिल्ली नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव
सांसद-गुना डॉ0 कृष्णपाल सिंह यादव ने गुना से इंदौर व नई दिल्ली के नई ट्रेन चलाने व अशोकनगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-4 का निर्माण करने, शाजापुर स्टेशर पर दिव्यांगजनों के लिये टॉयलेट, यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर बैठने हेतु सीट, पेयजल व प्रतिक्षालय की सुविधा व बीना जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12001/12002 रानी कमलापति-नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव करने करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल लाइन को समय पर पूरा करें  
सांसद-नर्मदापुरम उदय प्रताप सिंह ने विंध्याचल एक्सप्रेस में ए.सी.थर्ड का कोच लगाने व भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस में पेन्ट्रीकार लगाने के प्रमुख सुझाव दिये। सांसद-राजगढ़ रोडमल नागर ने कोटा-इंदौर एक्सप्रेस का हाल्ट सारंगपुर में एवं रामगंजमंडी-भोपाल नई रेल लाइन को निर्धारित लक्ष्य में पूरा करने का प्रस्ताव दिया।
 
गाड़ियों के हाल्ट पुन: बहाल करने की मांग
सांसद-ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर ने मोहाना में रोड ओवर ब्रिज का निर्माण करने व मोहाना स्टेशन पर इंदौर-ग्वालियर एक्सप्रेस, ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं कोटा-इटावा एक्सप्रसे का हाल्ट प्रदान करने का प्रस्ताव दिया। सांसद-विदिशा रमाकांत भार्गव ने औबेदुल्लागंज एवं बुदनी स्टेशन पर कोरोना पूर्व रूक रही गाड़ियों को पुनः हाल्ट प्रदान करने व बुदनी-इंदौर नवीन रेल लाइन के कार्य में गति प्रदान करने का प्रस्ताव दिया।


हरदा में ट्रेनों के स्टापेज करने को कहा
सांसद बैतूल हरदा दुर्गादास उइके ने टिमरनी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12138 /12137 पंजाब मेल, गाड़ी संख्या 11071/ 11072   कामायनी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12715/12716 संचखण्ड एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12779/12780 गोवा एक्सप्रेस के स्टापेज करने व हरदा में रेल ओवर ब्रिज का निर्माण करने का प्रस्ताव दिया। सागर के सांसद राज बहादुर सिंह ने मकरोनिया स्टेशन का नाम डॉ हरि सिंह गौर के नाम पर करने व सागर से दक्षिण भारत के लिये सागर-बीना-भोपाल के रास्ते नई ट्रेन चलाने और सांसद-खण्डवा ज्ञानेश्वर पटिल ने भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस गाड़ी को पुनः प्रांरभ करने व तलवड़िया मार्ग चैनेज क्रमांक 1070 मी. पर पुलिया का  निर्माण करने का प्रस्ताव दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed