फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS: Before JP Nadda's visit, BJP formed core group, election committee, Prahlad Patel did not get a place

MP NEWS: जेपी नड्डा के दौरे से पहले BJP ने कोर ग्रुप, चुनाव समिति गठित की, प्रहलाद पटेल को रखा बाहर

Sat, 28 May 2022 11:55 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 May 2022 11:55 AM IST
सार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के तीन दिवसीय दौरे से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी पार्टी की महत्वपूर्ण समितियों की घोषणा की है। पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले कोर ग्रुप और चुनाव समिति में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
MP NEWS: Before JP Nadda's visit, BJP formed core group, election committee, Prahlad Patel did not get a place
Bhopal: प्रदेश भाजपा कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के तीन दिवसीय दौरे से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी पार्टी के महत्वपूर्ण समितियों की घोषणा की है। पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले कोर ग्रुप और चुनाव समिति में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से कोर ग्रुप, चुनाव समिति, आर्थिक समिति और अनुशासन समिति की घोषणा की है। नड्डा के दौरे से पहले आनन-फानन में कोर ग्रुप की घोषणा कर दी है। कोर ग्रुप में ही पार्टी के प्रदेश स्तर के सभी बड़े निर्णय लिए जाते हैं। वहीं, चुनाव समिति में राज्यसभा और नगरीय निकाय चुनाव में महापौर के टिकट के नाम तय होंगे। दोनों समितियों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह दी गई है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को किसी भी समिति में जगह नहीं मिली है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी दोनों समितियों में हैं, लेकिन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को सिर्फ कोर कमेटी में रखा गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक जून को भोपाल आएंगे। नड्डा प्रदेश बीजेपी प्रबंधन कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

 
प्रदेश कोर ग्रुप
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य, प्रदेश सह प्रभारी महाराष्ट्र जयभान सिंह पवैया, विधायक राजेंद्र शुक्ला, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश महमंत्री कविता पाटीदार, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे और विशेष आमंत्रित सदस्य में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश चुनाव समिति
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मध्य प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक राजेंद्र शुक्ल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा माया नारोलिया और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह-प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल है।
 
प्रदेश अनुशासन समिति
प्रदेश की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति गठित की गई। इसमें पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री (ग्वालियर) वेद प्रकाश शर्मा, विधायक, गरोठ (मंदसौर) देवीलाल धाकड़, पूर्व अध्यक्ष विकास प्राधिकरण (उज्जैन) जगदीश अग्रवाल को शामिल किया गया है।

 
प्रदेश आर्थिक समिति
प्रदेश की चार सदस्यीय आर्थिक समिति बनाई गई है। इसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष (जबलपुर) अखिलेश जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष (उज्जैन) अनिल जैन कालूखेड़ा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष (बैतूल) हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री (भोपाल) भगवानदास सबनानी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed