फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Auto driver hits bike rider in Umaria

MP News: उमरिया में ऑटो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में शहडोल रेफर

Thu, 14 Mar 2024 10:22 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 14 Mar 2024 10:22 AM IST
सार

बलराम गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक तरफ जहां लोग किसी की मदद करने को तैयार नहीं होते हैं, वहां बलराम गुप्ता ने सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
MP News: Auto driver hits bike rider in Umaria
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उमरिया जिले में वाहन चालकों की लापरवाही के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। यहां एक ऑटो चालक की लापरवाही से बाइक चालक की जान पर बन आई। ऑटो चालक ने ऑटो में एक रॉड रखा हुआ था जो काफी बाहर निकला हुआ था, जिसमें फंसकर बाइक चालक गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उमरिया जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत जीरो ढाबा के पास हुई है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बलराम गुप्ता ने घायल युवक को  अपने वाहन से पाली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे शहडोल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बलराम गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। एक तरफ जहां लोग किसी की मदद करने को तैयार नहीं होते हैं, वहां बलराम गुप्ता ने पहले 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन, उसे लेट होने और खून ज्यादा बहने के कारण वे अपनी गाड़ी से घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed