फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Amit Shah will launch Hindi course of medical studies in Bhopal

MP News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे, मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे आज

Sun, 16 Oct 2022 12:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Oct 2022 12:15 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे। शाह भोपाल में मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वहीं, ग्वालियर में भी राजमाता विजया राजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के विस्तार कार्य का भूमिपूजन करेंगे। 

विज्ञापन
MP News Amit Shah will launch Hindi course of medical studies in Bhopal
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Amit Shah/Twitter

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचे। शाह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से शाह मेडिकल की पढ़ाई के हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें मेडिकल के प्रथम वर्ष की तीन हिंदी की किताबों का विमोचन किया जाएगा। इसके लिए लाल परेड ग्राउंड के कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों को बुलाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि शाह सुबह 11 बजे स्टेट हेंगर पर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और बीजेपी के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। गृहमंत्री 12 बजे लाल परेड ग्राउंड के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 1.50 बजे तक लाल परेड ग्राउंड पर ही रहेंगे। इसके बाद गृहमंत्री लाल परेड ग्राउंड से स्टेट हेंगर जाएंगे। वहां से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

 
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शाह के दौरे को लेकर भोपाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इसकी कमान भोपाल कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने संभाल रखी है। करीब 2500 पुलिस के अधिकारी और कर्मी शाह की सुरक्षा में तैनात किए गए है। इस दौरान ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट रहेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एयरपोर्ट विस्तार कार्य का भूमिपूजन करेंगे
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ग्वालियर में महाराजपुरा एयरपोर्ट पर करीब 500 करोड़ की लागत से नए बनने वाले टर्मिनल भवन एवं एयरपोर्ट के विस्तार कार्य का भूमिपूजन करेंगे। शाह ग्वालियर व्यापार मेला मैदान में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां शाह की सुरक्षा में 4 हजार पुलिस कर्मी और अधिकारी तैनात है। शाह कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जयविलास पैलेस भी जाएंगे।  
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed