फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 73rd Ijtima started in Bhopal update news

MP News: भोपाल में शुरू हुआ 73वां इज्तिमा, 10 लाख लोगों के आने का अनुमान, पहली बार में आए थे 14 लोग

Sat, 19 Nov 2022 10:30 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Nov 2022 10:30 AM IST
सार

भोपाल में कोरोना के चलते दो साल बाद इज्तिमा लग रहा है। यहां पर 300 एकड़ में पंडाल लगाए गए है। भारत में सिर्फ भोपाल में इज्तिमा लगाता है। इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लोदश में आयोजन होता है।

विज्ञापन
MP News: 73rd Ijtima started in Bhopal update news
भोपाल में 73वां इज्तिमा शुक्रवार से शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी में शुक्रवार से 73वां इज्तिमा शुरू हो गया, जो 21 नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर की जमातें आई है। यहां मुस्लिम धर्मगुरु तकरीरें करेंगे। यहां चार दिन में 10 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। इसके अनुसार ही तैयारी की गई है।  

विज्ञापन

 
भोपाल में कोरोना के चलते दो साल बाद इज्तिमा लग रहा है। यहां पर 300 एकड़ में पंडाल लगाए गए है। भारत में सिर्फ भोपाल में इज्तिमा लगाता है। इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लोदश में आयोजन होता है। भोपाल के पहले इज्तिमा में 14 लोग जुटे थे। इसके बाद 1971 से बड़ा आयोजन ताजुल मसाजिद में होने लगा। इसके बढ़ते स्वरूप के चलते 2003 से ईटखेड़ी में आयोजन किया जा रहा है। चार दिन चलने वाले इज्तिमा में मुस्लिम धर्मगुरु सुबह से देर रात तक अलग-अलग विषय पर जमातों को संदेश देंगे। 
विज्ञापन

 
इज्तिमा का आगाज शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के बाद राजस्थान से आए मौलाना चिराग उद्दीन साहब के बयान के साथ हुआ। ईंटखेड़ी-घासीपुरा में लाखों जमातियों के मजमे को खिताब करते हुए मौलाना ने फरमाया कि अल्लाह ने हमें किसी न किसी काम के लिए पहुंचाया है। उस काम से हम भटक गए हैं। उन्होंने हदीस और कुरआन की रोशनी में नसीहत की कि अल्लाह के हुक्म और पैगम्बर साहब के बताए रास्ते पर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि दुनिया में हर चीज का मकसद है। अल्लाह ने जो आसमान बनाया उसका मकसद है, अल्लाह ने जो पहाड़ों को बनाया उसका भी अपना मकसद, समंदर, नदियां और पानी को बनाने का भी मकसद है। मखलूक को पैदा किया, उसका भी मकसद है, लेकिन सब तो अपने काम में लगे हुए हैं, सिर्फ मुसलमान अपना मकसद भूल गए हैं। उन्होंने इस दौरान पैगम्बर हजरत नूह अलैहिस्सलाम से लेकर हजरत यूसुफ अलैहिस्सलाम तक का किस्सा अपने बयान में सुनाया।

 
दिल्ली मरकज से आए मौलवी शाआद साहब कांधलवी ने मगरिब की नमाज के बाद बयान किया। बड़ी तादाद में मौजूद जमातों के बीच स्थानीय लोगों का भी बड़ा जमावड़ा इस दौरान लगा था। हजरत ने कहा कि पड़ोसी से अच्छे ताल्लुक, सबके लिए मन में अच्छे ख्यालात और दुनिया के हर इंसान के लिए भलाई की नीयत रखना ही सही ईमान है। इंसान नमाज और इबादत के साथ समाज में बेहतर तस्वीर पेश कर खुद के लिए भी और अपने मजहब के लिए भी अच्छे संदेश दे सकता है। इज्तिमा के पहले दिन जुमा की नमाज के बाद मेहमूद साहब की तकरीर हुई। असीर की नमाज के बाद मौलवी यूसुफ साहब ने मुख्तसिर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed