{"_id":"6442861190e6c420db00a133","slug":"mp-news-70-people-from-three-villages-of-katni-district-in-the-grip-of-chickenpox-and-measles-viral-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चिकनपॉक्स और मीजल्स वायरल के चपेट में तीन गांव के 70 लोग, स्वास्थ्य विभाग ने आईसीएमआर भेजा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चिकनपॉक्स और मीजल्स वायरल के चपेट में तीन गांव के 70 लोग, स्वास्थ्य विभाग ने आईसीएमआर भेजा सैंपल
Fri, 21 Apr 2023 06:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:18 PM IST
सार
कटनी जिले में चिकनपॉक्स और मीजल्स वायरस अपना कहर बरपा रहा है। जिसकी चपेट में खाम्हा, दशरमन समेत मुरवारी ग्राम के तकरीबन 70 लोग आ चुके हैं।
विज्ञापन
कटनी कलेक्टर उन गांवों में पहुंचे, जहां के लोग बीमार हो रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चिकनपॉक्स और मीजल्स वायरस अपना कहर बरपा रहा है। जिसकी चपेट में खाम्हा, दशरमन समेत मुरवारी ग्राम के तकरीबन 70 लोग आ चुके हैं। मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर अवि प्रसाद स्वास्थ्य विभाग की दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों का हाल जानते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर आईसीएमआर भेजे हैं।
बता दें कि बहोरीबंद विधानसभा के तीन गांवों में पिछले कुछ दिनों से चिकनपॉक्स और मीजल्स वायरस से आधा सैकड़ा से अधिक लोग ग्रसित मिले। जिसमें बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्गों को तेज बुखार समेत लाल चकत्ते-दाने और खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल फिलहाल में डेढ़ वर्षीय अंशुल पटेल की मौत संक्रमण के चलते होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पिता ने बताया कि उसके अन्य 2 बच्चे हैं जिनकी तबीयत भी बिगड़ी हुई है। उन्हे इतना भी मौका नहीं मिला कि मासूम अंशुल को हॉस्पिटल ले जा पाएं, उससे पहले ही बेटे ने अपने प्राण त्याग दिए।
मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर अवि प्रसाद ने तीनों ग्रामों का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से उनके हालत जानते हुए गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश जारी किए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बच्चे की मौत की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं क्षेत्र में मीजल्स वायरस फैला है या फिर कोई संक्रमण है इसका पता लगाने की कोशिश की जाने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर आईसीएमआर भेजे हैं। फिलहाल ग्रामीणों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।