फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 5.5 kg silver jewelery stolen from the famous Chhimchhima Hanuman temple in Sheopur

MP News: प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर से साढ़े 5 किलो चांदी के आभूषण चोरी, मंत्री रावत ने चढ़ाए थे

Wed, 31 Jul 2024 01:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 31 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

विजयपुर एसडीओपी पीएन गोयल ने कहा कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी और मैं मंदिर पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: 5.5 kg silver jewelery stolen from the famous Chhimchhima Hanuman temple in Sheopur
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर जिले के विजयपुर के प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर पर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से साढ़े 5 किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए। वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने मंदिर में सवा 5 किलो वजन के गहने चढ़ाए था। खास बात यह है कि मंदिर पर एसएएफ के तीन पुलिसकर्मियों के तैनात होने के बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे 4 दिन पहले ही खराब हुए थे। ऐसे में इसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन


दअरसल, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर छिमछिमा हनुमान मंदिर में पीछे से दाखिल हुए और प्रतिमा पर चढ़े गहने, मंदिर में लगे चांदी के छत्र को चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने वहां तैनात एसएएफ के सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य लोगों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


चोरी की जानकारी लगते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। सूचना पर विजयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मंदिर समिति के अध्यक्ष और श्रद्धालुओं ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। विजयपुर एसडीओपी पीएन गोयल ने कहा कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी और मैं मंदिर पहुंचा। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण समिति छिमछिमा हनुमान मंदिर के अध्यक्ष रमेश तिवारी का ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे तक सब कुछ ठीक था, इसके बाद सुबह साढ़े 5 बजे मैं पूजा के लिए वहां पहुंचे तो गहने गायब थे। विजयपुर के श्रद्धालु विनोद शर्मा ने कहा कि घटना निंदनीय है। छिमछिमा हनुमान मंदिर पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रतीक है, यहां चोरी हो गई और पुलिस कुछ नहीं कर सकी। पुलिस चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed