फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News 45 year old woman Run Away with Auto Rikshaw Driver In Indore also took 47 lakhs kept in the vault Latest News Update

अजब प्रेम की गजब कहानी: 13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 45 साल की महिला, तिजोरी में रखे 47 लाख भी ले गई

Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
सार

खजराना पुलिस की मानें तो करीब आठ दिन पहले लापता हुई है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष दोनों संभ्रांत हैं। करोड़ों की संपत्ति है। रिक्शा चालक से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है और घटना के बाद से रिक्शा चालक भी लापता है।

विज्ञापन
MP News 45 year old woman Run Away with Auto Rikshaw Driver In Indore also took 47 lakhs kept in the vault Latest News Update
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

इंदौर पुलिस के पास सोमवार को एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। दरअसल, इंदौर में 45 साल की महिला अपने से 13 साल छोटे युवक के साथ भाग गई। बताया जा रहा है कि युवक ऑटो चलाता है और महिला लखपति है। महिला अपने साथ वह घर में रखे 47 लाख रुपए भी ले गई है। पुलिस अब दोनों को तलाश रही है।
विज्ञापन


ऑटो चालक से हुआ प्यार
महिला इंदौर की हाजी कॉलोनी में रहती है। करीब आठ दिन पहले वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने अपने स्तर  पर तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद खजराना पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने महिला से जुड़ी जानकारी जुटाई। यह बात सामने आई कि एक ऑटो चालक से महिला का प्रेम प्रसंग है और उसी के साथ वह भागी है, क्योंकि घर में रखे रुपए और जेवरात भी गायब है। महिला का मोबाइल बंद है। उसके नंबर के जरिए लोकेशन पता की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


खजराना पुलिस की मानें तो करीब आठ दिन पहले लापता हुई है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष दोनों संभ्रांत हैं। करोड़ों की संपत्ति है। रिक्शा चालक से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है और घटना के बाद से रिक्शा चालक भी लापता है। दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। खजराना टीआई दिनेश वर्मा के मुताबिक आखिरी लोकेशन के आधार पर एक टीम को जावरा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक जमीन का सौदा हुआ था उसके करीब 47 लाख रुपए घर में रखे थे। तिजोरी की चाबी महिला के पास ही रहती थी। कुछ जेवरात भी थे। रुपए और जेवरात लेकर महिला घर से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed