फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 20 accused arrested in Mauganj riot SP Rasna Thakur

MP News: मऊगंज बवाल में अब तक 20 गिरफ्तार, एसपी बोलीं- SDOP को जान से मारने की धमकी दे रहे थे आरोपी, जांच जारी

Tue, 18 Mar 2025 02:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 18 Mar 2025 02:30 PM IST
सार

मऊगंज एसपी रसना ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

विज्ञापन
MP News: 20 accused arrested in Mauganj riot SP Rasna Thakur
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रसना ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मऊगंज में हुए बवाल के बाद हालात अब भी सामान्य नहीं हो सकें हैं। जिले के शाहपुरा थान क्षेत्र के गड़रा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। एएसआई और युवक की मौत समेत घायल पुलिसकर्मियों के मामले में पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अब पुलिस ने बवाल में शामिल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।      

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) रसना ठाकुर ने बताया कि  पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है, उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कैग रिपोर्ट में खुलासा: प्राकृतिक आपदा सहायता और संबल योजना में 32 करोड़ की राशि अपात्रों के खातों में भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रसना ठाकुर ने कहा कि 15 मार्च की रात गड़रा गांव में हालात खराब थे। बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने गई टीम में शामिल महिला एसडीओपी (सब-डिविजनल ऑफिसर ऑफ पुलिस) को बंधक ग्रामीणों ने उन्हें बना लिया था। वे उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पेट्रोल और डीजल डालकर घर को आग लगाने की बात कहकर उन पर पड़े गए लोगों छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे। हालांकि, पुलिस की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला लिया था। एसपी रसना ठाकुर बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित परिवार की राइफल भी बरामद की है। बंधक बेटे को छुड़ाने गए परिवार से आरोपियों ने यह राइफल छीन ली थी।  

ये भी पढ़ें: मऊगंज में बवाल, आदिवासियों ने तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़े; ASI और बंधक युवक की मौत

क्या है मामला? 
जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को गड़रा गांव में आदिवासी गुट के लोगों ने सनी द्विवेदी को बंधक बना लिया था। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई, लेकिन तब तक सनी की हत्या कर दी गई। पुलिस टीम को देखते ही आदिवासी गुट के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को घेर लिया। हमले में घायल एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई थी। साथ ही, थाना प्रभारी संदीप भारती, तहसीलदार कुमारे लाल पनिका , एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल समेत अन्य  पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हो गए थे। 

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed