फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 14 lakh saplings will be planted in two thousand hectares this plan made to maintain the eco system

MP News: दो हजार हेक्टयर में लगाए जाएंगे 14 लाख पौधे, इको सिस्टम बनाए रखने के लिए बनाई यह योजना

Thu, 20 Jun 2024 11:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Jun 2024 11:47 AM IST
सार

वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि इस बार बारिश के ठीक पहले 6 रेंज की 2000 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली वनभूमि पर प्लांटेशन का काम शुरू कराया जाएगा। 15 दिन के भीतर करीब 14 लाख पौधा रोपने जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: 14 lakh saplings will be planted in two thousand hectares this plan made to maintain the eco system
कटनी में कार्यशाला सह प्रशिक्षण का अयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश का कटनी वन विभाग पौधारोपण की तैयारियों में जुट गया है। बारिश की शुरुआत से पहले कटनी वन मंडल की 6 रेंज में आने वाली दो हजार हैक्टेयर वनभूमि में करीब 14 लाख पौधे रोपे जाएंगे। 

विज्ञापन

 
एसडीओ सुरेश बरोले और कटनी रेंज ऑफिसर नवी अहमद खान ने बताया कि बीते साल 10 लाख पौधे रोपे गए थे। अब इस साल करीब 14लाख पौधे और छोटे वृक्ष रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वन मंडल के सभी रेंजर और बीट गार्ड की बैठक करते हुए कटनी डीएफओ गौरव शर्मा द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया है। इस दौरान वन विभाग की ओर से सभी अधिकारी और कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों स लेकर आमजन को वनों का महत्व बताते हुए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। साथ ही वनकर्मियों को निर्देश दिए कि नर्सरी से अच्छे ग्रेड वाले पौधे लेने के साथ उसे किस तरह रोपण कार्य किया जाए, ताकि वह एक बेहतर इको सिस्टम तैयार कर सके। 
विज्ञापन


वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि इस बार बारिश के ठीक पहले 6 रेंज की 2000 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली वनभूमि पर प्लांटेशन का काम शुरू कराया जाएगा। 15 दिन के भीतर करीब 14 लाख पौधा रोपने जाएंगे। इस बार हमने धूप छांव पहाड़ी और ढलान वाले क्षेत्रों के लिए बांस, समतल जमीन पर सागौन, नीम, पीपल, बरगद सहित अन्य प्रकार के पौधे तो पानी वाले इलाके में अर्जुन और जामुन के पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 8 प्रतिशत फलदार जैसे महुआ, आंवला, जामुन, चार, बेल इत्यादि तो 2 प्रतिशत संकटग्रस्त में शामिल बीजा, हल्दू जैसे पौधों को वनक्षेत्र में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed