फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News 11 male and eight female reindeer arrived in Bandhavgarh Tiger Reserve in Umaria

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आ रहे हैं नए मेहमान, 11 नर और आठ मादा बारहसिंगा का हो रहा है पदार्पण

Sun, 26 Mar 2023 01:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 01:28 PM IST
सार

Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बार फिर से नई खुशी सामने आ रही है। यहां इस बार कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बारहसिंगा को लाने की कवायद अब पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
MP News 11 male and eight female reindeer arrived in Bandhavgarh Tiger Reserve in Umaria
11 नर और आठ मादा बारहसिंगा का हो रहा है पदार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक बार फिर से नई खुशी सामने आ रही है। यहां इस बार कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बारहसिंगा को लाने की कवायद अब पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से 11 नर और आठ मादा बारहसिंगा को बांधवगढ़ लाने की तैयारी पूरी हो गई थी। जहां उन्हें अब ट्रक में रख दिया गया है, जहां पर ट्रक में उन्हें बाकायदा सारी व्यवस्थाओं के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया जा रहा है। गौरतलब है कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से 11 नर और आठ मादा बारहसिंगा बाधवगढ़ आ रहे हैं, जहां पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जेएस चौहान इन्हें रिलीज करेंगे।
विज्ञापन


बनाया सौ हेक्टेयर का बाड़ा...
कान्हा से आ रहे बारहसिंगा के लिए पार्क के मगधी जोन मे 100 हेक्टेयर का विशेष बाड़ा बनवाया गया है। यह भी बताया गया है कि नए मेहमानों को पहले पिंजरे में रखा जाएगा। कुछ दिन मे बारहसिंगा नए माहौल में घुल-मिल जाएंगे, तब उन्हें जंगल मे छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed