फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Manager of Simco company was thrown alive into the burning furnace

MP: सिम्को कंपनी के मैनेजर को जलते भट्टे में जिंदा फेंका, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने निकाले अवशेष

Thu, 20 Jun 2024 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 07:57 PM IST
सार

मृतक के भाई ने बताया कि सिम्को कंपनी के कार्यालय के पास कुछ पैसे तो चूना भट्टे के पास खून के छीटे दिखाई पड़े हैं। भट्टे के पास खून से सनी लाठी मिली है। 

विज्ञापन
MP: Manager of Simco company was thrown alive into the burning furnace
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक जिंदा शख्स को जलते चूना भट्टे में मारपीट कर फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आग बुझाकर अधजला शव बरामद किया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम कछगवां स्थित सिम्को कंपनी का बताई गई। इसकी सूचना लगते फॉरेंसिक टीम के साथ तीन थानों की पुलिस, एएसपी और विजयराघवगढ़ एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इन दौरान पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटनास्थल पर बुलवाते हुए जलते भट्टे की आग को शांत करवाया और अंदर से अधजली लाश को बाहर निकाला है।
विज्ञापन


कुठला टीआई अभिषेक चौबे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मुडे़हरा ग्राम निवासी सम्मू पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा (55) के नाम से हुई है। मृतक सिम्को कंपनी में मैनेजर के पद में कार्यरत था। बुधवार शाम करीब 5 बजे मजदूरों की पेमेंट करने कंपनी के भट्टे के लिए निकला था। लेकिन उसका अधजला शव चूना भट्टे पर मिला। मृतक की हत्या किसने, कैसे और क्यों की है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि सिम्को कंपनी के कार्यालय के पास कुछ पैसे तो चूना भट्टे के पास खून के छीटे दिखाई पड़े हैं। भट्टे के पास खून से सनी लाठी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोगों ने उनके साथ बीती रात बेरहमी से मारपीट की, फिर बेहोशी की हालत में जलते चूना के भट्टे में फेंक दिया। इसमें जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल कटनी पुलिस सभी तथ्यों पर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed