सेक्स के बाद पैसों को लेकर हुआ झगड़ा, महिला के किए टुकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में एक दर्दनाक वाकये में रेलवे के कर्मचारी ने एक महिला की हत्या करके शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए। बताया जाता है कि झगड़ा पेड सेक्स का था जिसमें महिला ने सेक्स के बाद आरोपी से पैसे की मांग की थी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, इससे उत्तेजित होकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद महिला के शव के छोटे छोटे टुकड़े कर बैग में भरकर फेंक दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सारे मामले का खुलासा हो गया।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मामला शहडोल रेलवे स्टेशन का है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को राम किशोर यादव महिला को रेलवे कालोनी स्थित अपने घर पर लेकर आया था। दोनों ने रेलवे स्टेशन के बाहर बैठकर साथ साथ शराब पी।
इसके बाद दोनों सेक्स करने के लिए घर में आ गए। सेक्स के बाद महिला ने दस हजार रुपये प्रति रात के हिसाब से उससे पैसों की मांग की। पुलिस के अनुसार पिछले चार दिनों से रामकिशोर महिला के साथ सेक्स कर रहा था।
आरोपी ने कुल्हाड़ी से किए शरीर के टुकड़े टुकड़े
उसने पैसे देने से इंकार किया तो महिला ने उसका गिरेबान पकड़कर उसे रेप और झूठे मामलों में फंसा देने की धमकी दी। पांच बच्चों का पिता रामकिशोर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, उसकी इतनी हैसियत नहीं थी कि वह महिला की मांगी गई रकम को दे सके।
इस पर रामकिशोर ने महिला की हत्या करने की ठान ली। शहडोल कोतवाली के इंचार्ज कमलेंद्र पंचौली ने बताया कि यादव ने उसी कुल्हाड़ी से जिसे वह सुअर का मांस काटने के लिए इस्तेमाल करता था उससे काटकर महिला की हत्या कर दी।
इसके बाद शव के छोटे छोटे टुकड़े कर उन्हें एक बैग में भर लिया और साइकिल पर लादकर रेलवे ट्रैक पर फेंकने के लिए चल दिया। यादव ने शव के अंगों को आधा किलोमीटर दूर शहडोल अनूपपुर रेलवे लाइन पर फेंक दिया।
घर में टूटी चूडियों से हत्थे चढ़ा आरोपी
अगले दिन लोगों ने रेलवे ट्रैक पर मानव अंगों के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो राम किशोर जल्द ही उसके हत्थे चढ़ गया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि रामकिशोर ने शव को ठिकाने लगाने के बाद हत्या को छुपाने का पूरा प्रयास किया था।
उसने घर आकर कपडों को भी पूरी तरह धो दिया था। लेकिन वारदात के दौरान महिला की टूटी चूडियां पुलिस की फोरेंसिक टीम को मिल गई। जिसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी वारदात का खुलासा कर दिया।
यादव ने बताया कि महिला बीते चार दिनों से उसके घर में रुकी हुई थी और दोनों शराब और मांस की दावत उड़ा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अभी मृतक महिला की पहचान पता नहीं लग सकी है।
