फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The mercury reached near 46 degrees, the heat started making trouble in Madhya Pradesh

MP Weather Today: देश में सबसे गर्म रहा राजगढ़, 46 डिग्री के पास पहुंचा पारा, मध्य प्रदेश में बेहाल करने लगी गर्मी

Thu, 28 Apr 2022 01:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 01:56 PM IST
सार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क ही रहेगा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:  The mercury reached near 46 degrees, the heat started making trouble in Madhya Pradesh
ऊना में गर्मी का कहर - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी कहर ढा रही है। लगातार चढ़ता पारा बेचैन कर रहा है। पड़ोसी राज्यों में पड़ रही गर्मी और उस ओर से आ रही हवाओं ने प्रदेश के वातावरण को और गर्म कर दिया है। राजगढ़ देश में सबसे गर्म रहा। वहीं रायसेन में रात का पारा सबसे ज्यादा बना हुआ है। 15 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश को सीधे प्रभावित करने वाला कोर्इ पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल एक्टिव नहीं है। पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क ही बना हुआ है। साथ ही पड़ोसी राज्यों से आ रही हवाओं से प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। राजगढ़ में लू का प्रभाव रहा। 
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर     अधिकतम     न्यूनतम
भोपाल     42.8    24.2
इंदौर     41    24.3
ग्वालियर     43.8     23.2
जबलपुर     42.3    25.2

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क ही रहेगा। सागर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा छिंदवाड़ा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच जिलों में लू चलने की संभावना है। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पचमढ़ी को छोड़ पूरे प्रदेश में पारा 40 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ है। राजगढ़ में 45.6, नौगांव में 44.8, खजुराहो में 44.6, दतिया में 44.5, खंडवा में 44.1, खरगोन-रतलाम-दमोह में 44, ग्वालियर में 43.8, शाजापुर में 43.4, उमरिया में 43.3, गुना-रीवा-सागर में 43.2, सतना में 43.1, रायसेन-टीकमगढ़ में 43, होशंगाबाद में 42.9, भोपाल में 42.8, सिवनी में 42.6, धार में 42.4, जबलपुर में 42.3, नरसिंहपुर में 42.2, बैतूल-उज्जैन-छिंदवाड़ा-मंडला में 42 डिग्री तापमान रहा। 


प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो रायसेन में 27.8, रतलाम में 27, शाजापुर में 26.7, दमोर-खरगोन-सीधी में 26.2, होशंगाबाद-खंडवा-राजगढ़ में 26, टीकमगढ़ में 25.8, सागर में 25.6, जबलपुर में 25.2, सतना में 25 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed