फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: The heatwave coming from neighboring states is increasing the temperature of Madhya Pradesh, the hottest night in Narmadapuram

MP Weather Today: पड़ोसी राज्यों से आ रही हीटवेव बढ़ा रही मध्य प्रदेश का तापमान, नर्मदापुरम में सबसे गर्म रही रात

Mon, 25 Apr 2022 01:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 01:50 PM IST
सार

पूरे प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। हवाओं का रुख पश्चिमी होने से आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:  The heatwave coming from neighboring states is increasing the temperature of Madhya Pradesh, the hottest night in Narmadapuram
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में मौसम गर्म बना हुआ है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम गर्म बना हुआ है। पड़ोसी राज्यों से आ रही गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। हवाओं का रुख पश्चिमी होने से आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। खंडवा-खरगोन-खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं नर्मदापुरम में रात सबसे गर्म रही। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार गुजरात एवं राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शरू हो गया है। वहां से आ रही गर्म हवाओें के कारण मप्र में फिर गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणालियों का विशेष असर मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा है।  वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार को उत्तर भारत के आसपास पहुंचने की संभावना है। हालांकि ट्रफ लाइन के रूप में बने इस पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण इसका विशेष असर मप्र में पड़ने की संभावना कम ही है। जिसके चलते गर्मी के तेवर अभी तीखे ही बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर     अधिकतम     न्यूनतम
भोपाल     41.1     25
इंदौर     40     23.3
ग्वालियर     41.7     22.3
जबलपुर     41.7     24.3

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार लगभग पूरे प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। खंडवा-खरगोन-खजुराहो में 43.5, राजगढ़ में 43, दमोह में 42.6, नौगांव में 42.3, रतलाम में 42.2, सीधी में 42, गुना में 41.8, ग्वालियर में 41.7, रीवा-टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान की बात करें तो मंडला को छोड़कर पूरे प्रदेश में रात का पारा 20 के ऊपर ही है। नर्मदापुरम में 27.1, रायसेन में 26, खरगोन में 25.6, खंडवा-सीधी में 25.4, भोपाल में 25, बैतूल में 24.7, राजगढ़ में 24.6, दमोह-सतना में 24.5, जबलपुर में 24.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि 27 और 28 अप्रैल को अधिकतम तापमानों में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed