फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Summer season in Madhya Pradesh, night mercury near 26 for the first time in the season

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम, रात का पारा सीजन में पहली बार 26 के पास

Sun, 03 Apr 2022 01:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 01:23 PM IST
सार

अप्रैल के शुरुआत में ही गर्मी का असर तेज हुआ है। सीजन में पहली बार रात का पारा 25.8 डिग्री तक पहुंचा है। पड़ोसी राज्यों से आ रही हवा ने प्रदेश को बेहाल कर रखा है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Summer season in Madhya Pradesh, night mercury near 26 for the first time in the season
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। अब रात का पारा सीजन में पहली बार 26 के पास पहुंचा है। अधिकतम तापमान 43 के ऊपर बना हुआ है। अगले 24 घंटों में दस से ज्यादा जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के शुरुआत में ही गर्मी का असर तेज हुआ है। सीजन में पहली बार रात का पारा 25.8 डिग्री तक पहुंचा है। पड़ोसी राज्यों से आ रही हवा ने प्रदेश को बेहाल कर रखा है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान निमाड़ क्षेत्र में ही दर्ज किया गया। यहां के दो जिले खंडवा-खरगोन में पारा 43 तक पहुंच गया है। खरगोन में 43.1, खंडवा में 43, होशंगाबाद में 42.3, राजगढ़ में 41.7, रतलाम-धार-दमोह में 41.2, गुना में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यनतम तापमान सबसे ज्यादा सागर में रहा। सागर में 25.8, खंडवा में 23, होशंगाबाद में 22.9, खरगोन में 22.8, छिंदवाड़ा में 22.4, इंदौर में 22.2, रतलाम में 22, सतना में 21.9, सीधी में 21.6, शाजापुर-राजगढ़ में 21.5, जबलपुर में 21.4, गुना-दमोह-टीकमगढ़ में 21.2, नरसिंहपुर में 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.2 और 20.8, इंदौर में 39.4 और 22.2, ग्वालियर में 40.5 और 19.1, जबलपुर में 40.4 और 21.4 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। छिंदवाड़ा में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान कहता है कि छिंदवाड़ा, जबलपुर, छतरपुर, सागर, दमोह, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, ग्वालियर, गुना जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed