फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today:MP Weather Today: The mood of the weather will change again, hail can fall in many districts in a day or two, Khajuraho is the coldest in the last 24 hours

MP Weather Today : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, एक-दो दिन में कई जिलों में गिर सकते हैं ओले, बीते 24 घंटे में खजुराहो सबसे ठंडा

Thu, 20 Jan 2022 12:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 12:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। बीते 24 घंटे में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today:MP Weather Today: The mood of the weather will change again, hail can fall in many districts in a day or two, Khajuraho is the coldest in the last 24 hours
एमपी मौसम आज: खजुराहो में रात का पारा 4 डिग्री पहुंचा - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। कई जिलों में आज भी शीतलहर का दौर जारी रहेगा, मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे के लिए फिर से सर्दी का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। खजुराहो (4.0), नौगांव (4.7), रीवा-उमरिया (5.0), सीधी (6.6), सतना (6.7), मंडला (6.0), पचमढ़ी (6.2), रायसेन (6.8) में रात का पारा 7 डिग्री से नीचे रहा। खजुराहो में दिन का तापमान 16.0 डिग्री रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 23.5 और 9.8, इंदौर में 25.6 और 12.8, ग्वालियर में 14.8 और 7.5, जबलपुर में 21.9 और 8.2 डिग्री तापमान रहा।  
विज्ञापन

 
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि प्रदेश में आने वाले 1 से 2 दिनों में बादल छा सकते हैं, जिससे कई जिलों में बारिश की संभावना भी है। 22 जनवरी के बाद ग्वालियर चंबल के इलाकों के फिर बारिश का दौर चलने वाला है। वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो गया है, शुक्रवार तक एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन सकता है। एक साथ दो वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से शुक्रवार से मध्य प्रदेश का मौसम बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौसम जानकारों की मानें तो 21 और 22 जनवरी को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी।  


मौसम केंद्र भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सीगर, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कोहरा रहा। खजुराहो में शीतलहर का प्रभाव रहा। खजुराहो, दतिया, ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे की बात करें तो छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया जिलों में शीतल दिन रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed