फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Slight increase in temperature in Madhya Pradesh, but chills persist, coldest in Pachmarhi state

MP Weather Today:मध्य प्रदेश में तापमान में मामूली बढ़त, पर ठिठुरन बरकरार, पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा

Sun, 06 Feb 2022 01:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 01:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठिठुरन बरकरार है। पूरे प्रदेश में पारा सामान्य से काफी नीचे है। सबसे ठंड़ा पचमढ़ी बना हुआ है, यहां 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। खुजराहो में कोल्डवेव का सामना करना पड़ा। बैतूल में तीव्र शीतलदिन रहा। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Slight increase in temperature in Madhya Pradesh, but chills persist, coldest in Pachmarhi state
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में ठिठुरन बरकरार है - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। अधिकांश जगह ठिठुरन बरकरार है। पूरे प्रदेश में पारा सामान्य से काफी नीचे है। सबसे ठंड़ा पचमढ़ी बना हुआ है, यहां 3.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। खुजराहो में कोल्डवेव का सामना करना पड़ा। बैतूल में तीव्र शीतलदिन रहा। 
विज्ञापन


मौसम के जानकारों के मुताबिक प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत में बना वेदर सिस्टम कमजोर पड़ गया है। हरियाणा पर बना प्रेरित चक्रवात भी आगे खिसक गया है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो रहा है। इससे प्रदेश में दिन-रात का तापमान फिर बढ़ने लगा है। 8 और 9 फरवरी को तापमान में 4 डिग्री तक का उछाल संभव है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। मलाजखंड और खजुराहो में शीतलहर का प्रभाव रहा। बैतूल में तीव्र शीतल दिन तथा मलाजखंड-दतिया में शीतल दिन रहा। खजुराहो में हल्का कोहरा रहा। सागर-जबलपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के बीते 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो अब भी कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पचमढ़ी में 3.4, खजुराहो-नौगांव में 5, मंडला में 5.8, रायसेन में 6, ग्वालियर-उमरिया में 6.4, रीवा में 6.5, दतिया-छिंदवाड़ा में 6.8, बैतूल में 7.5, उज्जैन-दमोह में 7.6, टीकमगढ़ में 8, धार-शाजापुर-जबलपुर में 8.1, गुना-राजगढ़ में 8.2, खंडवा में 8.4, भोपाल-खरगौन में 9, सागर-सीधी में 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed