फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Slight drop in the temperature of the state, due to the northerly direction of the winds, winter will increase

MP Weather Today:प्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट, हवाओं का रुख उत्तरी होने से बढ़ेगी सर्दी

Wed, 16 Feb 2022 01:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 01:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होने से ठंडक बढ़ रही है। उधर गुरुवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के हिमालय क्षेत्र में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Slight drop in the temperature of the state, due to the northerly direction of the winds, winter will increase
एमपी मौसम आज: तापमान में गिरावट - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। उधर गुरुवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के हिमालय क्षेत्र में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार बादल छंटने और हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। खासतौर पर रात के होगी। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। सतना में बूंदाबांद हुई। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। नौगांव में 7.8, खजुराहो में 8.8, ग्वालियर में 9, रायसेन में 9.4, दतिया में 9.6 डिग्री रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 27.7 और 13, इंदौर में 26.6 और 13.1, ग्वालियर में 27 और 9, जबलपुर में 25.8 और 13 डिग्री तापमान रहा।  मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सतना जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी ने बताया कि हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। इसकी वजह है कि उत्तर भारत के हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी आगे बढ़कर दक्षिणी गुजरात पर सक्रिय हो गया है। बुधवार को सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed