फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Madhya Pradesh will also be affected by the changing weather in the upper part of the country, then the cold weather will return

MP Weather Today:मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा देश के ऊपरी हिस्से में बदल रहे मौसम का असर, फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

Thu, 03 Feb 2022 01:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 01:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत है। हवाओं का रुख बदला होने से तापमान में उछाल जारी है। आज कई जिलों में बादल छाने लगे हैं। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Madhya Pradesh will also be affected by the changing weather in the upper part of the country, then the cold weather will return
क्या है आपके यहां के मौसम का हाल - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में तापमान में उछाल जारी है। कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत है। आज कई जिलों में बादल छाने लगे हैं। दो दिन बाद मौसम फिर करवट लेगा और प्रदेश ठंड की जकड़न में आने लगेगा। बीते 24 घंटों में पचमढ़ी, मंडला, खजुराहो में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा, यहां रात का पारा 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के एक-दो जिलों को छोड़ दें तो सभी जगह तापमान में बढ़ोतरी रही। दिन और रात का तापमान में उछाल है। कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के आसपास बना रहा। नरसिंहपुर-सिवनी में 10.2, नौगांव में 10.4, बैतूल-रायसेन-रीवा में 10.5, उमरिया में 10.8 डिग्री पारा रहा। प्रदेश के बड़े शहरों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 14.8, इंदौर-जबलपुर में 13, ग्वालियर में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निमाड़ के इलाके में अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान खंडवा में रहा। यहां 33.1 डिग्री तो खरगौन में 33.0 डिग्री दिन का पारा रहा।
विज्ञापन


कैसे रहेंगे आने वाले दिन
मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो रीवा संभाग के जिलों में तथा डिंडोरी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, भिंड, मुरैना जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सीधी, सिंगरौली, भिंड, मुरैना जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने की संभावना है। पांच-छह फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हो रहा मौसम में परिवर्तन
मौसम विभाग की मानें देश के ऊपरी हिस्से में बदलते मौसम का असर प्रदेश पर पड़ेगा। अगले 48 घंटे के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग देहरादून ने गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भारी से लेकर बहुत अधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा करीब 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इन सबका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। 


उत्तर भारत के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
प्रदेश के मौसम जानकारों के अनुसार उत्तर भारत और आसपास चार वेदर सिस्टम सक्रिय हैं। हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इससे प्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। वर्तमान में उत्तर भारत के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस सिस्टम के असर से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इससे आज रीवा, सागर, शहडोल संभाग में हल्की बारिश संभव है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर प्रदेश की तरफ खिसक सकता है।  इससे बादल छंट जाएंगे। इस वजह से शनिवार से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed