{"_id":"61dfda290c9f4820b66b9877","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-mp-weather-today-madhya-pradesh-naugaon-and-dhar-started-chilling-due-to-cold-wave-night-temperature-was-5-5-degrees-no-relief-from-cold-for-the-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: शीतलहर से ठिठुरने लगा मध्य प्रदेश, नौगांव और धार में रात का पारा 5.5 डिग्री रहा, अगले तीन दिन ठंड से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: शीतलहर से ठिठुरने लगा मध्य प्रदेश, नौगांव और धार में रात का पारा 5.5 डिग्री रहा, अगले तीन दिन ठंड से राहत नहीं
Thu, 13 Jan 2022 01:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में रात का तापमान फिर गिरने लगा है। बताया जा रहा है अगले तीन दिन तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। बीते 24 घंटे में नौगांव में रात का पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 5.4 पर रहा तो धार में 5.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: अगले तीन दिन और बढ़ेगी ठंड
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में रात का तापमान फिर गिरने लगा है। उत्तर भारत में बर्फबारी का असर होने और बादल छंट जाने से प्रदेश शीतलहर की चपेट में आने लगा है। बताया जा रहा है अगले तीन दिन तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान नौगांव और धार में दर्ज किया गया। नौगांव में रात का पारा 4 डिग्री लुढ़ककर 5.4 पर रहा तो धार में 5.5 डिग्री रहा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य प्रदेश में बारिश थम गई है। शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मप्र को प्रभावित करने वाले वेदर सिस्टम आगे बढ़ गए हैं। हवाओं का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से हरियाणा पर बना प्रेरित चक्रवात अब उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। मप्र का मौसम और साफ होने लगेगा। इसके चलते गुरुवार से रात के तापमान में और गिरावट होने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। सर्द हवाएं चलने से दिन भी ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कई जिलों में रात का पारा 8 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी में 6.0, रतलाम में 6.5, शाजापुर में 7.7, भोपाल में 7.7, दतिया में 7.4, धार में 5.5, गुना में 6.8, ग्वालियर में 6.1, इंदौर-खरगौन में 7.4, रायसेन-उज्जैन में 8.0, खजुराहो में 7.6, नौगांव में 5.4, सागर में 6.4, टीकमगढ़ में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में खजुराहो, मंडला, सतना, सीधी में पारे में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं इंदौर और सागर के दिन के तापमान में 4 डिग्री का उछाल रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 7.7 रहा। इंदौर में 18.8 और रात का पारा 7.4 रहा। ग्वालियर में दिन का तापमान 23.2 और रात का 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर में अधिकतम तापमान 20.5 दर्ज किया गया तो रात का तापमान 2.8 डिग्री गिरकर 10.5 पर रहा।
विज्ञापन
मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा रही। धा, रतलाम, सागर में शीतलहर का प्रभाव रहा। सिवनी, बैतूल, खंडवा, खरगौन, उज्जैन में तीव्र शीतल दिन तथा दमोह, दतिया, रतलाम, शाजापुर में शीतल दिन रहा। अगले 24 घंटों की बात करें तो सिवनी, बैतूल, इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, शाजापुर, रतलाम, उज्जैन, दतिया, गुना, श्योपुरकलां में शीतल दिन रहेगा। धार, रतलमा, सागर जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चल सकती है।
ओलावृष्टि से मध्य प्रदेश में 18 जिलों में प्रभावित हुई फसलें
ओलावृष्टि से राजगढ़, विदिशा ,डिंडोरी, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया ,गुना, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, नीमच, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और हरदा जिले प्रभावित हुए हैं। गेहूं, चना, मसूर, सरसों, अरहर, मटर, राई की फसलों को नुकसान पहुंचा है। करीब एक लाख हेक्टेयर रकबे की फसलों को नुकसान होना बताया जा रहा है। राजस्व कृषि विभाग ने सर्वे किया है।