फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Farewell of clouds from Madhya Pradesh, now day and night temperature will increase again

MP Weather Today: मध्य प्रदेश से बादलों की विदाई, अब फिर बढ़ेगा दिन और रात का तापमान

Fri, 06 May 2022 01:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 01:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बादल करीब-करीब छंट गए हैं। जैसे ही हवाओं का रुख पश्चिमी व दक्षिणी होगा तापामान में फिर से इजाफा देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक चढ़ सकता है।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: MP Weather Today: Farewell of clouds from Madhya Pradesh, now day and night temperature will increase again
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत बरकरार है। हालांकि बादल करीब-करीब छंट गए हैं। इससे तापमान फिर बढ़ना शुरू हो गया है। उत्तर भारत में हुई बारिश और हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी उतनी तेज नहीं है। प्रदेश में राजगढ़ सबसे गर्म रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया। मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे होते हुए एक द्रोणिका मेघालय तक जा रही है तो वहीं दूसरी द्रोणिका तमिलनाडु तक जा रही है। इस सिस्टम को ज्यादा आर्द्रता नहीं मिलने के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधि नहीं हुई। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। मौसम जानकारों के मुताबिक जैसे ही हवाओं का रुख पश्चिमी व दक्षिणी होगा तापामान में फिर से इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक चढ़ सकता है।
 
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधितकम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 40.9     25
इंदौर 39.6     25.4
ग्वालियर 40.7     25.8
जबलपुर 41     25.8

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें प्रदेश में राजगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा। राजगढ़ में 43.6, खरगोन में 43.5, सिवनी में 43, होशंगाबाद में 42.8, रायसेन में 42.2, दमोह-नौगांव में 42, टीकमगढ़ में 41.6, शाजापुर में 41.4, धार-रतलाम-सागर में 41.2, जबलपुर-खजुराहो-दतिया में 41 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो दतिया और दमोह की रात सबसे गर्म रही। दोनों जगह 28.5, शाजापुर में 27.8, राजगढ़ में 27.5, रतलाम-टीकमगढ़ में 27.4, सागर में 27, खरगोन में 26.8, सतना में 26.4, सीधी-गुना में 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed