{"_id":"621f252b7d974d571b1f399f","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-minor-fluctuations-in-the-temperature-of-madhya-pradesh-khujraho-is-the-coldest-and-khandwa-is-the-hottest","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली-उतार चढ़ाव, खुजराहो सबसे ठंडा तो खंडवा सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश के तापमान में मामूली-उतार चढ़ाव, खुजराहो सबसे ठंडा तो खंडवा सबसे गर्म
Wed, 02 Mar 2022 01:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:34 PM IST
सार
प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कुछ सिस्टम फिलहाल एक्टिव हैं। साथ ही उत्तरी हवाओं की वजह से ठंडक लौटी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है।
- फोटो : self
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। देश के ऊपरी हिस्से से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश में भी ठंडक बढ़ा दी है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा खजुराहो रहा। यहां साढ़े सात डिग्री तक तापमान पहुंचा है। जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। राजगढ़ में रात के पारे में 11 डिग्री तक उछाल रहा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले कुछ सिस्टम फिलहाल एक्टिव हैं। साथ ही उत्तरी हवाओं की वजह से ठंडक लौटी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। शहडोल संभाग के जिलों में रात का तापमान काफी गिरा है। सागर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम, शहडोल, भोपाल, ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहा।
मौसम केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो राजगढ़ में रात का तापमान काफी उछला है। पिछले एक दिन में 11 डिग्री का उछाल रहा। सामान्य से लगभग आठ डिग्री ज्यादा। खजुराहो में 7.5, नौगांव में 8.5, रायसेन में 10, ग्वालियर-पचमढ़ी में 10.4, उमरिया में 10.9, दतिया में 11.4, शाजापुर में 11.7, टीकमगढ़ में 11.8, धार में 12.2, सतना में 12.4, दमोह में 12.6, गुना में 12.7, रतलाम में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 29.8 और 13.9, इंदौर में 29.4 और 14.9, ग्वालियर में 29.2 और 10.4, जबलपुर में 28.4 और 13.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की मानें तो बुधवार को पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे प्रदेश के कुछ इलाकों का मौसम बदलेगा। अगले 24 घंटों की बात करें तो बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, भिंड और दतिया जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।