{"_id":"6263c39814bc2f45bf160f0d","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-due-to-cloudy-sky-in-madhya-pradesh-the-temperature-fluctuates-the-mercury-will-rise-again-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बादल छाए रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, दो दिन में फिर बढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बादल छाए रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, दो दिन में फिर बढ़ेगा पारा
Sat, 23 Apr 2022 02:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:45 PM IST
सार
पश्चिमी हिस्से में तापमान में बढ़त रही तो पूर्वी इलाकों में पारा लुढ़का है। अब भी कई सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। एक-दो दिनों से फिर तापमान उछाल भरेगा।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत है। बादलों के रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पश्चिमी हिस्से में तापमान में बढ़त रही तो पूर्वी इलाकों में पारा लुढ़का है। अब भी कई सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। एक-दो दिनों से फिर तापमान उछाल भरेगा।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बैतूल जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई। इंदौर, उज्जैन में अधिकतम तापमान विशेष रूप से बढ़ा है। मौसम विभाग का दृष्टिकोण बता रहा है कि 25-26 अप्रैल को अधिकतम तापमाम में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।
प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
खरगोन में दिन सबसे गर्म
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 42.6, राजगढ़ में 41.6, नौगांव में 41.5, धार-रायसेन-दमोह में 41.2, टीकमगढ़ में 40.7, गुना में 40.6, ग्वालियर में 40.5, उमरिया में 40.4, खजुराहो में 40.2, शाजापुर में 40.1, होशंगाबाद-दतिया में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जबलपुर में रात सबसे गर्म
न्यूनतम तापमान की बात करें तो जबलपुर की रात सबसे गर्म रही। जबलपुर में 27, सीधी में 26, सतना में 25.8, भोपाल में 25.4, टीकमगढ़-होशंगाबाद में 24.6, दमोह में 24.5, खंडवा में 24.4, खरगोन में 24.2, राजगढ़-बैतूल में 24 डिग्री तापमान रहा।

| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| भोपाल | 39 | 25.4 |
| इंदौर | 38.2 | 22.4 |
| ग्वालियर | 40.5 | 22.7 |
| जबलपुर | 39.5 | 27 |