फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Due to cloud cover, mercury continues to drop in Madhya Pradesh, storm-rain alert in 9 districts

MP Weather Today: बादलों का डेरा होने से मध्य प्रदेश में लगातार लुढ़क रहा पारा, 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Wed, 04 May 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 01:40 PM IST
सार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत है। बादल होने से तापमान में गिरावट जारी है। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Due to cloud cover, mercury continues to drop in Madhya Pradesh, storm-rain alert in 9 districts
मौसम - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत है। बादल होने से तापमान में गिरावट जारी है। जबलपुर व आसपास बारिश हुई है। वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां एक्टिव हैं, जिससे प्रदेश का मौसम ठंडा हुआ है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक-दो दिन में मौसम फिर करवट लेगा और तापमान बढ़ेगा। अगले 24 घंटों के लिए 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटों की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां हवा की गति भी 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। उपरोक्त सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 41.9 25.0
इंदौर 40.0 23.4
ग्वालियर 41.4 27.5
जबलपुर 42.5 27.1

मौसम विभाग के अनुसार चार मौसम प्रणालियों के कारण मिल रही नमी से मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। ये मौसम प्रणालियां इस प्रकार हैं। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवात मौजूद है। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पंजाब से दक्षिणी उत्तर प्रदेश से होकर मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुर्इ है। विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक भी एक ट्रफ लाइन मौजूद है। मौसम जानकारों की मानें तो 
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मई से एक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। 9-10 मई तक बांग्लादेश पहुंच सकता है। इसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश पर पड़ेगा और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 11 मई को भारत की तरफ आ रहा है। उसका असर उत्तर भारत में सबसे ज्यादा पड़ेगा। यह मध्य प्रदेश के मौसम को भी प्रभावित कर सकता है।


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान बीते दिनों से गिर रहा है। अधिकतम तापमान 45 के ऊपर पहुंच गया था, जो अब 43 डिग्री के आसपास है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म नौगांव रहा। नौगांव में 43.8, खजुराहो में 43.4, राजगढ़-उमरिया में 43.3, दमोह में 43.2, खरगोन में 43, दतिया-जबलपुर में 42.5, सागर में 42.4, सिवनी में 42.2, खंडवा में 42.1, मंडला में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में उमरिया की रात सबसे गर्म रही। उमरिया में 28.9, दमोह-नौगांव में 28.5, दतिया-ग्वालियर-सतना में 27.5, रीवामें 27.2, जबलपुर में 27.1, रतलाम में 27, गुना-सागर में 26.5, सीधी में 26.4, खरगोन-रायसेन में 26.2, होशंगाबाद-खंडवा में 26 डिग्री तापमान रहा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed