{"_id":"61e3bf8a6815b565de1adf8f","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-cold-wave-continues-in-the-state-three-decade-record-broken-in-gwalior-night-temperature-reached-2-9-degrees-severe-cold-even-during-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today:प्रदेश में शीतलहर जारी, ग्वालियर में तीन दशक का रिकॉर्ड टूटा, रात का पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, दिन में भी कड़ाके की सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today:प्रदेश में शीतलहर जारी, ग्वालियर में तीन दशक का रिकॉर्ड टूटा, रात का पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, दिन में भी कड़ाके की सर्दी
Sun, 16 Jan 2022 12:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:17 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दिन का पारा भी करीब साढ़े 6 डिग्री गिरा है। नौगांव में न्यूनतम तापमान 3.3 दर्ज किया गया। दतिया में भी तीव्र शीतल दिन रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: ग्वालियर में टूटा तीन दशक का रिकॉर्ड
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव जारी है। अधिकांश जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। ग्वालियर में रिकॉर्डतोड़ ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दिन का पारा भी करीब साढ़े 6 डिग्री गिरा है। नौगांव में न्यूनतम तापमान 3.3 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री की गिरावट रही। ग्वालियर, नौगांव के साथ ही दतिया में भी तीव्र शीतल दिन रहा।
उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश शीतलहर की चपेट में है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार यहां सर्दी ने तीन दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 1990 में पारा इतने नीचे लुढ़का था। एक-दो दिन ठंड ऐसे ही सितम ढाएगी।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा। राज्य में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 3.3, खजुराहो में 5.0, गुना में 5.1, पचमढ़ी में 5.4, रतलाम-सागर में 6.0, दतिया में 6.8, शाजापुर में 6.9, टीकमगढ़ में 7.8 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 20.1, 8.0 डिग्री, इंदौर में 21.2, 9.2, ग्वालियर में 12.6, 2.9, जबलपुर में अधिकतम तापमान 17.4 तो न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम जानकारों के अनुसार विवार को एक कमजोर आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिसके प्रभाव से सोमवार से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सिवनी, नौगांव, ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा। शाजापुर, इंदौर, खंडवा, भोपाल, गुना, टीकमगढ़, उज्जैन, सागर एवं खजुराहो में शीतल दिन रहा।