फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: After two days, mercury will rise again in Madhya Pradesh, be ready to heat even before Nautpa

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में दो दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा, नौतपा से पहले भी तपने के लिए रहें तैयार

Wed, 18 May 2022 01:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 01:32 PM IST
सार

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म खजुराहो रहा, वहीं दमोह की रात सबसे ज्यादा गर्म थी। दो दिन बाद फिर पारा बढ़ने की संभावना जताई गई है। यानी फिर से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी।

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: After two days, mercury will rise again in Madhya Pradesh, be ready to heat even before Nautpa
weather up, गर्मी, लू, यूपी मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर भले ही थोड़ा कम हुआ है, पर उमस ने बेहाल कर रखा है। पूर्वी हिस्से में ज्यादा गर्मी है। यहां रात का तापमान भी 32 डिग्री पर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म खजुराहो रहा, वहीं दमोह की रात सबसे ज्यादा गर्म थी। दो दिन बाद फिर पारा बढ़ने की संभावना जताई गई है। यानी फिर से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। देशभर में मानसूनी गतिविधयों के सक्रिय होने का खासा प्रभाव मध्य प्रदेश में पड़ता नहीं दिख रहा है। प्रदेश में जून के मध्य तक मानसून दस्तक दे सकता है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 42.7 25.6
इंदौर 40.9 24.6
जबलपुर 42.1 28.4
ग्वालियर 43.6 28.1

मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश के लोगों को गर्मी से इतनी जल्दी छुटकारा नहीं मिलने वाला। भले ही प्रदेश में दो दिन तापमान कम हुआ है और एक-दो दिन ऐसा ही स्थिर बना रहेगा, लेकिन गर्मी दोबारा बढ़ने की संभावना है। मौसम जानकारों के अनुसार दो दिन बाद तापमान फिर चढ़ने लगेगा। पड़ोसी राज्यों से आ रही हवाएं फिर असर दिखाएंगी। मई के अंतिम सप्ताह में गरज-चमक के साथ कुछ जिलों में थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। आगे भी शुष्क बने रहने की संभावना है। दो दिन बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी को देखने को मिलेगी। मंडला और जबलपुर में दिन का तापमान 2 डिग्री से ज्यादा उछला है। वहीं दमोह में रात का पारा 4.5 डिग्री ऊपर चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो खजुराहो में अधिकतम तापमान सर्वाधिक रहा। खजुराहो में 44.8, खरगोन-सीधी में 44.2, खंडवा में 44.1, नौगांव में 44, दतिया में 43.7, ग्वालियर-दमोह-सिवनी में 43.6, रीवा में 43.4, सतना में 43.2, सागर-रायसेन-टीकमगढ़ में 43 डिग्री तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो दमोह की रात सबसे गर्म रही। दमोह में 32, टीकमगढ़ में 29.5, जबलपुर-सीधी में 28.4, दतिया में 28.2, ग्वालियर में 28.1, सागर में 27.2, सतना-खंडवा-खरगोन-नौगांव में 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed